फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap protest at bjp headquarters over ravidas temple demolition

भाजपा मुख्यालय के पास आप का प्रदर्शन, रविदास मंदिर को दोबारा बनवाने की उठाई मांग

Mon, 19 Aug 2019 12:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Aug 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
aap protest at bjp headquarters over ravidas temple demolition
आप का बीजेपी मुख्यालय के पास प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

तुगलकाबाद में संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को डीडीए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो वे सड़क पर ही बैठ गए। काफी देर हंगामे के बाद प्रदर्शनकारी लौटे।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि देश-दुनिया में फैले संत रविदास के 40 करोड़ भक्तों की आस्था के केंद्र को भाजपा सरकार बचा सकती थी। डीडीए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के अधीन काम करता है। बगैर उनकी सहमति और अनुमति के मंदिर को नहीं ढहाया जा सकता था। अब भाजपा ने हरदीप पुरी को दिल्ली में चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः दिल्ली के प्राचीन रविदास मंदिर का दोबारा निर्माण करवाए केंद्र सरकारः सुरजेवाला
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंदिर तोड़े जाने पर लोगों में आक्रोश है। देश में कोई बड़ा आंदोलन हो, उससे पहले यह मामला सुलझाकर शांति स्थापित की जाए। मंदिर वहीं बनाया जाए, जहां यह सदियों पहले से था। गौरतलब है कि बीते 10 अगस्त को वन विभाग की जमीन पर बने इस मंदिर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से डीडीए ने तोड़ दिया था। इसके बाद से संत रविदास के भक्तों में नाराजगी है। पंजाब व हरियाणा में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं।

नहीं बदला जाए स्थान
प्रदर्शन में शामिल आप एससी-एसटी विंग के अध्यक्ष निगम पार्षद कुलदीप कुमार ने कहा कि यदि राम मंदिर के निर्माण की जगह नहीं बदली जा रही है तो संत रविदास मंदिर के लिए क्यों बदली जाए। मंदिर को उसी जगह स्थापित किया जाए, जहां यह पहले था। इस स्थान से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। संत रविदास जी स्वयं 1509 में इस स्थान पर आए थे।

ये भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री हरदीप ने की उपराज्यपाल से मुलाकात, दूसरी जगह बनवाया जा सकता है रविदास मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed