फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party came in support of Uniform Civil Code

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता के समर्थन में आम आदमी पार्टी, कहा- सभी की सहमति से लागू हो यूसीसी

Wed, 28 Jun 2023 02:31 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Jun 2023 02:31 PM IST
सार

आप नेता संदीप पाठक ने कहा कि हम सैद्धांतिक रूप से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हैं क्योंकि अनुच्छेद 44 भी कहता है कि देश में यूसीसी होना चाहिए।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party came in support of Uniform Civil Code
संदीप पाठक - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता की कोशिश के बीच आम आदमी पार्टी ने बुधवार समान नागरिक संहिता का समर्थन किया है। केंद्र सरकार की इस पहल से सैद्धांतिक सहमति जताते हुए आप ने कहा है कि इस मसले पर आम सहमति जरूरी है। उधर, पार्टी ने दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। दोनों फैसले संयुक्त विपक्ष के साथ आप के जाने पर संदेह पैदा कर रहे हैं। वजह यह कि समान नागरिक संहिता और सीटों के एलान पर संयुक्त विपक्ष ने अभी तक अपनी राय नहीं रखी है।

विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बुधवार को दिल्ली और हरियाणा के आप नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया को बताया कि आम आदमी पार्टी सैद्धांतिक रूप से समान नागरिक संहिता का समर्थन करती है। संविधान का आर्टिकल 44 भी इस बात की वकालत करता है। इसमें कहा गया है कि देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। लेकिन यह मुद्दा सभी धर्मों व संप्रदायों से जुड़ा है और सब पर असर डालने वाला है, ऐसे में सरकार को पूरे मामले में आम सहमति बनानी चाहिए।
विज्ञापन


दूसरी तरफ लोक सभा चुनाव के बारे में पाठक ने बताया कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने चुनाव लड़ने के एकतरफा ऐलान के बाद भी विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही यह भी जोड़ा कि एकता कांग्रेस के रवैये पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप पाठक ने केंद्र सरकार पर सीबीआई और ईडी को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए। हालांकि यह कांग्रेस पर निर्भर करता है। कांग्रेस के खुले दिल से काम करने के साथ-साथ सभी को साथ लेकर चलने को तैयार होने की स्थिति में कुछ भी संभव है, लेकिन उसके अहंकारी होने पर चीजें मुश्किल होंगी। इस तरह उन्होंने एक तरह से कांग्रेस के साथ गठजोड़ करने के संकेत दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed