{"_id":"661eb6fbc84eeec7d4014c85","slug":"rishikesh-news-collision-between-bike-and-vikram-youth-from-agra-washed-away-in-ganga-second-admitted-in-aiims-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: बाइक और विक्रम की आमने-सामने से हुई टक्कर, गंगा में बहा आगरा का युवक, दूसरा एम्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: बाइक और विक्रम की आमने-सामने से हुई टक्कर, गंगा में बहा आगरा का युवक, दूसरा एम्स में भर्ती
Tue, 16 Apr 2024 11:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:08 PM IST
सार
आगरा निवासी ऋषभ कश्यप और श्रीश शर्मा बैराज चीला मोटर मार्ग से हरिद्वार जा रहे थे। दोनों रविवार को ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने आए थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैराज-चीला मोटर मार्ग पर विक्रम और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक में पीछे बैठा युवक छिटक कर चीला नहर में गिर गया। बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरने से घायल हो गया। घायल को एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस नहर में गिरे युवक के रेस्क्यू के लिए एसडीआरफ ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब आठ बजे की है। आगरा निवासी ऋषभ कश्यप और श्रीश शर्मा बैराज चीला मोटर मार्ग से हरिद्वार जा रहे थे। दोनों रविवार को ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने आए थे। बैराज पुल के समीप इनकी बाइक की सामने से आ रहे विक्रम में टकरा गई। बाइक में पीछे बैठा ऋषभ छिटक कर चीला नहर में गिरने से बह गया।
विज्ञापन
जबकि बाइक चला रहा श्रीश शर्मा सड़क गिरने से घायल हो गया। थाना लक्ष्मण्झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि नहर में गिरे युवक ऋषभ को रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण बाद सर्च अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन
Elections 2024: शाहजहांपुर के होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, चुनाव ड्यूटी में आए थे उत्तराखंड
सर्च अभियान बुधवार को फिर चलाया जाएगा। घटना की जानकारी युवकों के परिजनों को दे दी गई है। वहीं, विक्रम चालक को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है।