फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   100 क्रिकेटरों ने कराया पंजीकरण, आज से होंगे ट्रायल

100 क्रिकेटरों ने कराया पंजीकरण, आज से होंगे ट्रायल

Tue, 28 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
100 क्रिकेटरों ने कराया पंजीकरण, आज से होंगे ट्रायल
100 क्रिकेटरों ने कराया पंजीकरण, आज से होंगे ट्रायल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की टीम चुनने के लिए मंगलवार से ट्रायल शुरू होंगे। ट्रायल के लिए सूचीबद्ध किए गए सभी 100 क्रिकेटरों ने सोमवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। मंगलवार को पहले दिन आठ सत्र में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
सोमवार सुबह अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई। पंजीकरण फॉर्म के साथ खिलाड़ियों के दस्तावेज भी जमा कराए गए। राज्य क्रिकेट संचालन समिति से जुड़े सदस्यों और अन्य ऑफिशियल्स ने क्रिकेटरों के दस्तावेजों की जांच की। सूत्रों के अनुसार, कई दूसरे राज्यों से खेलने वाले क्रिकेटरों ने भी पंजीकरण कराया है। यह खिलाड़ी अलग-अलग स्तरों पर खेल रहे थे। यह खिलाड़ी अपनी एसोसिएशन से एनओसी भी लेकर आए हैं। संचालन समिति सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को सुबह 11 बजे से ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

ट्रायल के बाद 22 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिन्हें तीनों अतिथि खिलाड़ियों रजत भाटिया, विनीत सक्सेना और मलोलन रंगराजन के साथ सात से 17 सितंबर तक होने प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जाएगा। इसमें बीसीसीआई की ओर से कोच और सपोर्ट स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इनमें से 15 खिलाड़ियों की टीम प्लेट ग्रुप लीग मुकाबले खेलने के लिए गुजरात को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed