फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun murder of elderly woman Incident in MDDA Colony near Dalanwala Police Investigation continues

देहरादून: एमडीडीए कॉलोनी में वारदात; घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, हाथ से गायब मिला सोने का कंगन

Thu, 03 Sep 2026 08:10 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 03 Sep 2026 08:10 PM IST
सार

घटना के समय रेखा घर में अकेली थीं, उनके पति दुकान पर थे। शाम को परिजनों को घटना की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Dehradun murder of elderly woman Incident in MDDA Colony near Dalanwala Police Investigation continues
देहरादून में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली थीं। उनके हाथ से सोने का कंगन गायब मिला, जिससे परिजन लूट के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। महिला के चेहरे पर खरोंच के निशान हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान रेखा बंसल (70) के रूप में हुई है। उनके पति दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड पर किताबों की दुकान है। बताया जा रहा है कि घटना के समय रेखा घर में अकेली थीं, उनके पति दुकान पर थे। शाम को परिजनों को घटना की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत रायपुर और डालनवाला थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना के समय इलाके में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासनगर: कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, पैर बुरी तरह से नोचा; चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने बचाया

पुलिस हत्या के पीछे लूट समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। महिला के हाथ में पहना सोने का कंगन गायब होने के कारण परिजन लूट की आशंका जता रहे हैं। दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या की वारदात से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
- जया बलोनी, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed