{"_id":"6a996a2b7c1b37050a0f4b49","slug":"accident-on-mussoorie-dehradun-route-tempo-traveller-overturns-near-galogi-due-to-brake-failure-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: गलोगी के पास ब्रेक फेल होने से पलटा टेम्पो ट्रैवलर, 17 यात्री थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: गलोगी के पास ब्रेक फेल होने से पलटा टेम्पो ट्रैवलर, 17 यात्री थे सवार
Thu, 03 Sep 2026 06:09 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:09 PM IST
सार
टेम्पो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत 17 लोग सवार थे।
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास ब्रेक फेल होने से 17 सवारियों से भरा टेंपो ट्रेवलर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
गुरुवार को मसूरी-दून मार्ग गलोगी के पास एक टैंपो ट्रेवल के ब्रेक फेल हो गए। टैंपो ट्रेवलर सड़क पर पलट गया। घटना में चालक सहित सभी 17 सवारियां बाल-बाल बच गईं। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि हादसा गुरुवार को करीब 1:30 बजे गलोगी पावर हाउस से लगभग 200 मीटर पहले हुआ है। टेंपो ट्रेवलर चालक हरिओम पुत्र लाल चांद निवासी अंबेडकर नगर रुड़की मसूरी से देहरादून जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो ट्रेवलर सड़क पर पलट गया। हादसे में सवारियों और चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। सवारियों को दूसरे वाहन के माध्यम से देहरादून भेज दिया गया।