रुड़की: लक्सर में दरिंदगी; धार्मिक आयोजन में गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
किशोरी धार्मिक आयोजन में गई थी। इस दौरान एक युवक ने उससे बातचीत की। इसके बाद वह उसे कुछ दूरी पर ले गया। तभी तीन अन्य युवक भी वहां आ गए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। धार्मिक आयोजन के दौरान चार आरोपी 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को धार्मिक आयोजन था। किशोरी भी आयोजन में गई थी। इस दौरान एक युवक ने उससे बातचीत की। इसके बाद वह उसे कुछ दूरी पर ले गया। तभी तीन अन्य युवक भी वहां आ गए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से चले गए।
ऋषिकेश: नाबालिग को शराब पिलाकर नशे की हालत में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय ने पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
चौथे आरोपी के बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी सही ढंग से नहीं बता पाई है, जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
- शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात