{"_id":"59dd2e8b4f1c1bd7538b6d03","slug":"150766765515-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस संचालकों ने चक्काजाम की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस संचालकों ने चक्काजाम की चेतावनी दी
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस संचालकों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
-- जीएसटी हटाने व वाहन इंश्योरेंस की दरें कम करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेेश। यात्रा और पर्यटन विकास सहकारी संघ की ओर से ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की बैठक हुई। संघ ने डीजल पर लगने वाली जीएसटी को कम करने व इंश्योरेंस की दरों में कटौती नहीं करने पर बसों का संचालन बंद करने चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत ने बताया कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर कांग्रेस द्वारा डीजल पर जीएसटी हटाने और इंश्योरेंस के प्रीमियम में हर साल होने वाली बढ़ोत्तरी पर अंकुश लगाने की मांग का निजी परिवहन कंपनियां भी समर्थन करती हैं।
कहा कि यदि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा ट्रांसपोर्टरों की मांगें नहीं मानी गई, तो प्रदेश के सभी बस ऑपरेटर चक्काजाम व हड़ताल करेंगे। कहा कि सरकार की ओर से मन मुताबिक बस ऑपरेटरों पर डीजल पर लगने वाली जीएसटी टैक्स व इंश्योरेंस की दरें थोपी जा रही हैं। कहा कि डीजल पर जीएसटी लगने और हर साल इंश्योरेंस के प्रीमियम में बढ़ोत्तरी होने से बस ऑपरेटरों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने सरकार से जल्द डीजल से जीएसटी हटाने और इंश्योरेंस के प्रीमियम में कटौती करने की मांग की है। मौके पर टीजीएमओ अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, कमल नयन जोशी, भोलादत्त जोशी, आनंद प्रसाद, बलवीर सिंह आदि रहे।