{"_id":"5a4e78d24f1c1b0d788b6d75","slug":"theft-inbuilding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़ नगदी, जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़ नगदी, जेवर चोरी
अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
scattered belongings
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कनासी में मकान का ताला तोड़ कर चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांचपड़ताल की। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं लिखी।
थाना क्षेत्र के गांव कनासी निवासी राजपाल की घर के नीचे परचून की दुकान है। इसके पास में ही राजपाल का दूसरा मकान है। बुधवार को राजपाल के परिवार के लोग पास में हो रही देवी जागरण में गए थे। इस कारण राजपाल दुकान और मकान में ताला डाल कर दूसरे मकान में सोने चले गए। रात किसी समय चोरों ने मकान के मेनगेट में लगे ताले को तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने अंदर घुस कर अटैचियों और बक्सों के अलावा अलमारी को तोड़ दिया। यहां से चोर 40 हजार रुपये नगद और 1.50 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के लोग जब मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर दंग रह गए। मकान में चोरी की बात फैलते ही आसपास के लोगाें की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। राजपाल ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। राजपाल ने बताया कि गांव में भागवत कथा होने वाली है। इसके लिए चंदा एकत्रित किया गया था। जिसके 30 हजार रुपये रखे थे। डेढ़ लाख रुपये के जेवर थे।