फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Russian woman gang raped in Manali Himachal Pradesh

पर्यटन नगरी मनाली फिर शर्मसार, रूस की महिला के साथ गैंगरेप

Sat, 27 Oct 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Oct 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Russian woman gang raped in Manali Himachal Pradesh

एक सप्ताह पहले पांच सदस्यीय दल के साथ स्टडी टूर पर आई रूस की महिला से पर्यटन नगरी मनाली में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात वीरवार आधी रात की है। डिनर के बाद महिला नेपाली युवक के साथ होटल जा रही थी।

विज्ञापन


रास्ते में दो आरोपियों ने नेपाली युवक को पीटकर भगा दिया और रशियन महिला को अज्ञात स्थान पर ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। शुक्रवार सुबह शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला के मेडिकल में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक रशियन महिला न तो घटनास्थल के बारे में बता पाई है और न ही आरोपियों को पहचान पाई है। घटना की जानकारी रूसी दूतावास को भी दी जा चुकी है। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद भी ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Russian woman gang raped in Manali Himachal Pradesh

वीरवार रात करीब 12.30 बजे 33 वर्षीय रूस की महिला ओल्ड मनाली में डिनर के बाद शॉर्ट कट रास्ते से हिडिंबा माता मंदिर की तरफ निकली। उसके साथ रेस्तरां में काम करने वाला एक नेपाली युवक भी था।

बीच रास्ते में दो युवकों ने नेेपाल मूल के युवक को पीटा और महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री इस मामले की जांच के लिए खुद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए छानबीन जारी है।

जिस जगह पर नेपाली युवक को पीटा वहां सीसीटीवी कैमरे भी न होने से दिक्कत आ रही है। एसएचओ मनाली अनिल कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस ने धारा 376 डी, 341,382 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed