फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one more nigerian nationalist arrested in chitta smuggling case in solan

चिट्टा तस्करी मामले में दूसरा नाइजीरियन गिरफ्तार

Sat, 11 Aug 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 11 Aug 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
one more nigerian nationalist arrested in chitta smuggling case in solan

चिट्टे के कारोबार की जड़ें सोलन से नाइजीरिया तक पहुंच चुकी हैं। पुलिस ने महज एक सप्ताह में नाइजीरियन मूल के चिट्टा तस्कर की दूसरी गिरफ्तारी कर ली है। दूसरे आरोपी को भी दिल्ली में उसके ठिकाने पर दबिश देकर पकड़ा गया।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी को सोलन के धर्मपुर थाना ले आई है जहां उससे अब आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी से जुड़े सभी दस्तावेज खंगाल रही है। उसके भारत आने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने नाइजीरियन मूल के नशा तस्कर के साथ उत्तर प्रदेश के एक अन्य युवक को भी पकड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस ने सात अगस्त को धर्मपुर में 17 ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने दिल्ली में बैठे नाइजीरिया के नागरिक से चिट्टा खरीदने की बात कबूल कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे बुना मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने का जाल

one more nigerian nationalist arrested in chitta smuggling case in solan

इसके बाद पुलिस ने मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने का जाल बुना और फोन व अन्य संचार माध्यमों की मदद से पुलिस मुख्य आरोपी के ठिकाने तक जा पहुंची।

यहां पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के समय उसके साथ उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक भी मौजूद था। पुलिस ने चिट्टे की तस्करी में उसे भी गिरफ्तार किया है।

नाइजीरियन मूल के मुख्य आरोपी की फिलहाल पुख्ता पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसके पासपोर्ट की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उसकी पहचान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।  

चार अगस्त को गिरफ्तार हुआ था पहला विदेशी  

one more nigerian nationalist arrested in chitta smuggling case in solan

सोलन पुलिस ने इससे पहले चिट्टे समेत पकड़े गए स्थानीय युवक आशुतोष अत्री की निशानदेही पर दिल्ली के द्वारिका स्थित एसके कॉलोनी, विपिन गार्डन में दबिश देकर नाइजीरिया के नागरिक लोडरो कोन ब्राइस को गिरफ्तार किया था।

उसके कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को 28.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी लोडरो बिजनस वीजा पर भारत आया था और यहां आकर चिट्टे की तस्करी में लग गया था। अब पुलिस के हाथ एक और विदेशी नागरिक लगा है।  

बख्शे नहीं जाएंगे तस्कर : एसपी  

one more nigerian nationalist arrested in chitta smuggling case in solan

पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है। इस अभियान में स्थानीय लोगों व अभिभावकों की भी मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि चिट्टे को जड़ से खतम करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस चिट्टे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शेगी नहीं और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।  सोलन में चिट्टे की तस्करी पर अमर उजाला ने सबसे पहले 27 जून को खुलासा किया था।

इस दौरान ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसमें सोलन के आसपास जंगलों में चिट्टे का नशा करने के सुबूत प्रकाशित किए गए थे। इस खुलासे के बाद भाजयुमो व व्यापार मंडल सोलन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था।

28 जून को सौंपे ज्ञापन के बाद पुलिस अधीक्षक ने चिट्टे की गंभीरता को समझते हुए पुलिस को अलर्ट किया। लगातार दबिश अभियान चलाया गया। अब तक पुलिस दो विदेशी नागरिकों समेत अलग-अलग मामलों में एक दर्जन से अधिक तस्करों और नशेड़ी युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed