{"_id":"56f820a44f1c1b3d58f14e08","slug":"crime-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशापुरी में मेमोरी कार्ड ने कराई मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशापुरी में मेमोरी कार्ड ने कराई मारपीट, फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 04 Apr 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
मौत की सेल्फी!
- फोटो : demo pic
थाना हाईवे क्षेत्र की आशापुरी कालोनी में मोबाइल का मेमोरी कार्ड बदलने के मुद्दे पर रविवार को स्थानीय लोग और पहलवान आमने-सामने आ गए। पहलवानों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंचने पर वे भाग निकले।
घटनाक्रम के पीछे शनिवार को हुआ विवाद बताया जा रहा है। हाईवे के मंडी चौकी इलाके की इस कालोनी में प्रकाश की जसवंत टेलीकॉम नाम से मोबाइल की दुकान है। दो दिन पूर्व महोली और उस्फार के पहलवान उससे मोबाइल का मेमोरी कार्ड खरीदकर ले गए थे।
शनिवार को ये लोग कार्ड को खराब बताते हुए बदलने के लिए आए थे। प्रकाश ने मना किया तो उसकी पिटाई कर डाली। कालोनी के लोग एकत्र हुए और पहलवानों को पीट दिया था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह करीब 12 पहलवान आए और प्रकाश को दुकान से खींच लिया। मारपीट करने लगे। कालोनी के लोग इकट्ठा हुए तो उन लोगों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर मंडी चौकी पुलिस पहुंची तो पहलवान भाग गए।