फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   25 hundred litre of illicit liquor seized in sirmour

अवैध शराब की 12 भट्ठियां, 2500 लीटर लाहण नष्ट, छापामारी में हाथ लगी सफलता

Tue, 07 Nov 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 07 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
25 hundred litre of illicit liquor seized in sirmour

मंगलवार तड़के खारा के जंगल में आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने छापामारी की। इस दौरान टीम ने जंगल में कच्ची शराब की एक दर्जन भट्ठियों को नष्ट किया लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन



जंगल में चार घंटे तक कार्रवाई चली और करीब 2500 लीटर लाहन को भी मौके पर ही नष्ट किया गया। पांवटा उप मंडल के तहत पड़ने वाले खारा जंगल अवैध शराब निर्माण के लिए बदनाम रहा है। पिछले कुछ वर्षों से कई छापामारी से सैकड़ों भट्ठियां नष्ट की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए इन दिनों अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है। मंगलवार को आबकारी एवं कराधान विभाग छापामारी टीम का सहायक प्रदेश कमीश्नर ज्योति स्वरूप शर्मा के नेतृत्व में शामिल विनय चौधरी, लाल चंद चौहान, जीडी ठाकुर, रतन लाल, मोहन लाल व महेंद्र सिंह टीम ने खारा के जंगल में छापामारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पौने 4 बजे खारा जंगल में छापामारी शुरू कर दी। कई किलोमीटर पैदल दुर्गम जंगल क्षेत्रों में चल कर टीम ने कच्ची शराब की एक दर्जन भट्ठियां पकड़ीं जिसमें करीब 2500 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया गया।
 
अवैध शराब माफिया मौके से फरार होने में कामयाब रहा। प्रदेश में चुनाव आचार संहित लगने के बाद से स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग की टीमें संदिग्ध क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही है। बता दें पिछले कुछ माह में ही पुलिस, वन विभाग व अब आबकारी एवं कराधान विभाग कार्रवाई कर रहा है। 



इस दौरान खारा के जंगलों में कई दर्जनों शराब की भट्ठियां व लाहन नष्ट की जा चुकी हैं। उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के एईटीसी सिरमौर जीडी ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खारा के जंगल में अवैध शराब की भट्टियों की सूचना विभाग को मिली थी, जिसके बाद छापामारी की गई। 

लगभग एक दर्जन शराब की भट्ठियों व लाहन को नष्ट कर दिया गया है। खारा जंगल के संवेदनशील स्थलों पर नजर रखी जा रही है। औचक निरीक्षण को जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed