फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   yogi adityanath reach varanasi ,know the programme

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, जानिए मिनट टू मिनट क्या है कार्यक्रम

Sun, 02 Jul 2017 01:23 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 02 Jul 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath reach varanasi ,know the programme
सर्किट हाउस में सीएम को दी गई सलामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी के दौरे पर दूसरी बार पहुंच चुके हैं। सीएम योगी के वाराणसी में आज कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस दौरान वह विकास योजनाओं को परखने के साथ ही वह भ्रमण के दौरान शहर का हाल भी जानेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी को 10: 55 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरना था लेकिन वो सवा घंटे की देरी से पहुंचे। एयरपोर्ट से सीएम योगी ,र्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस से वह सड़क मार्ग से कैंट स्टेशन होते हुए जगतपुर इंटर कालेज और ककहरिया जाएंगे।
विज्ञापन


26 मई को वह अपने पिछले दौरे में वह सर्किट हाउस से ही वापस चले गए थे। रास्ते में ही चौकाघाट, लहरतारा फ्लाईओवर निर्माण का निरीक्षण भी कर सकते हैं।  प्रोटोकाल के मुताबिक सीएम रविवार को दिन में 10:55 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे। वहां दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह 2:15 बजे सीधे जगतपुर इंटर कॉलेज में अपना दल (एस) की ओर आयोजित जन स्वाभिमान रैली में शामिल होंगे। यहां से सीएम 3:35 बजे ककरहिया गांव पहुंचेंगे।

गांव के निरीक्षण के बाद 4:10 बजे लहुराबीर स्थित आईएमए जाएंगे और डॉक्टरों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 4:35 बजे भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए गणेश बाग हॉल पहुंचेंगे। शाम 6:15 बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

सूबे के ऊर्जा विभाग के मंत्री श्रीकांत शर्मा रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वाराणसी आएंगे और सभी कार्यक्रमों में वह सीएम के साथ रहेंगे। वहीं बेसिक शिक्षा मंत्री, बाल विकास,राजस्व एवं वित्त (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल जगतपुर इंटर कालेज में आयोजित अपना दल एस के  कार्यक्रम में शामिल होंगी।

कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी भी रैली में शामिल होंगे। मंत्री अनिल राजभर और नीलकंठ तिवारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद रहेंगे। वहीं सर्किट हाउस में समीक्षा के दौरान मछली शहर के सांसद रामचरित्र निषाद, सभी विधायक एवं एमएलसी शामिल होंगे। 
 

सीएम के दौरे से उड़ी अफसरों की नींद

yogi adityanath reach varanasi ,know the programme
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को सर्किट हाउस में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। एक घंटे की बैठक के दौरान कुल 31 बिंदुओं पर समीक्षा होनी है लेकिन अफसरों के पास प्रगति दिखाने के नाम पर आधे-अधूरे कार्यों के सिवाय कुछ भी नहीं है।

और तो और, सीएम के सख्त निर्देश के बावजूद मंडुवाडीह आरओबी, बलुआघाट पुल और रामनगर सामनेघाट पुल का निर्माण भी 27 जून के तय समय में पूरा नहीं कराया जा सका है। पेयजल के मसले पर भी सीएम ने तत्परता के साथ लंबित योजनाओं को चालू कराने की ताकीद की थी लेकिन उस दिशा में भी कदम दो कदम चलकर सारी कवायद ठहर गई।

आधे-अधूरे कार्यों पर सीएम की नाराजगी कहीं भारी न पड़ जाए, इसे लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की नींद उड़ गई है।
दरअसल, सीएम ने अपने पिछले दौरे में ही अफसरों को 27 जून तक सामनेघाट और बलुआघाट पुल, मंडुवाडीह आरओबी का निर्माण पूरा कराने और सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का निर्देश दिया था।

तब अफसरों ने आश्वस्त किया था कि काम समय से हो जाएगा लेकिन मियाद बीत गई और अब तक एक भी काम पूरा नहीं हुआ। बरसात शुरू हो चुकी है और शहर में आईपीडीएस के तहत भूमिगत वायरिंग के काम की भी गति अत्यंत धीमी है।

दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक सर्किट हाउस में होने वाली विकास कार्यों की इस समीक्षा बैठक के बाद आधे घंटे समय आरक्षित रखा गया है। माना जा रहा है कि समीक्षा में सामनेघाट, मंडुवाडीह और बलुआघाट फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा प्रमुख होगा।

इसके अलावा वरुणा कॉरिडोर का मसला भी उठ सकता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को ओडीएफ करने के अलावा 24 घंटे बिजली आपूर्ति और पेयजल योजनाओं पर भी सीएम की विशेष नजर होगी। सीएम के आगमन से पहले शनिवार को उनके प्रमुख सचिव एसपी गोयल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकास कार्यों का फीडबैक भी ले चुके हैं।
 

yogi adityanath reach varanasi ,know the programme
सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार हजार से पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एनएसजी कमांडो के अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहने वाले सीएम के कार्यक्रम स्थल के समीप और उनके रूट की ऊंची इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी।

एनएसजी कमांडो के सुरक्षा घेरे के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस व पीएसी जवानों के साथ ही सीएम खुफिया एजेंसियों की निगरानी में रहेंगे। सीएम के पहुंचने से पहले कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे की डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट द्वारा तलाशी ली जाएगी।

सीएम की सुरक्षा में एसएसपी नितिन तिवारी के नेतृत्व में जिले के चार एडिशनल एसपी, आठ डिप्टी एसपी, 25 थानेदारों के अलावा बाहर से आए दो एसपी, 19 एडिशनल एसपी, 49 डिप्टी एसपी, 409 सब इंस्पेक्टर, 26 महिला सब इंस्पेक्टर, 258 हेड कांस्टेबल, 1919 महिला कांस्टेबल और 81 महिला कांस्टेबल के साथ ही पीएसी, आरएएफ और क्यूआरटी तैनात रहेगी। 

एडीजी जोन बी महापात्रा, आईजी रेंज दीपक रतन और एसएसपी नितिन तिवारी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार को सीएम के कार्यक्रम स्थल सर्किट हाउस, आईएमए सभागार, गणेश बाग, जगतपुर इंटर कॉलेज और ककरहिया गांव पहुंचे।

इसके बाद एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग (एएसएल) और पुलिस लाइन में फोर्स की ब्रीफिंग हुई। देर शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से ककरहिया गांव तक डमी फ्लीट का रिहर्सल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed