{"_id":"5b06bfae4f1c1b906e8b4610","slug":"woman-found-dead-on-rail-track-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस हाल में मिली मां की लाश, बेटे ने खोला पापा का ये राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस हाल में मिली मां की लाश, बेटे ने खोला पापा का ये राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 24 May 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने उसके पति, सास और देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक महिला की हत्या अवैध संबंध के विरोध में की गई।
शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव भांडरी निवासी 35 वर्षीय मीना पत्नी अशोक कुमार का शव गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजन शव उठाकर घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र के रहने वाले मृतका के पिता मुन्नालाल ने अपने धेवते से पूछताछ की और हत्या की वजह जानी। मृतका के बड़े पुत्र परशुराम ने बताया कि पड़ोस की आंटी से पापा के संबंध हैं।

उसका कहना है कि आंटी के घर जाने से पापा को मम्मी मना करती थी। बुधवार शाम को पापा, दादी और चाचा ने मम्मी को पीटा था। इसके बाद मम्मी बाहर चली गई, उसके बाद क्या हुआ कोई पता नहीं चला।
मुन्नालाल का आरोप है कि अवैध संबंध में बाधा बनने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। हत्या को हादसा दर्शाने के लिए उन लोगों ने शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया, जिससे उसके हाथ-पैर कट गए।
इसके बाद ससुराल वाले ही रेलवे ट्रैक से शव को उठाकर घर ले आए। पीड़ित पिता ने थाने में आरोपी पति, सास और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।