{"_id":"5898371a4f1c1bc1553783e5","slug":"three-killed-ithree-killed-in-car-accident-at-shillai-sirmaur-n-car-accident-at-shillai-sirmaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई के पास खाई में गिरी कार, तीन की मौके पर ही मौत, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई के पास खाई में गिरी कार, तीन की मौके पर ही मौत, 3 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 06 Feb 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई इलाके में एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ है। इस कार में कुल 6 लोग सवार थे। यह कार पांवटा से शिलाई की तरफ जा रही थी। रोनहाट के पास कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग शिलाई क्षेत्र के अजरोली गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। हादसा कैसे हुआ इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
विज्ञापन