{"_id":"574e7b1b4f1c1bf551109fc4","slug":"school-staff-come-in-support-of-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के आरोपी प्रिंसिपल के समर्थन में आया स्कूल स्टाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन शोषण के आरोपी प्रिंसिपल के समर्थन में आया स्कूल स्टाफ
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएचएसी स्कूल नागबनी जम्मू के प्रिंसिपल पर प्राइमरी सेक्शन की शिक्षिका द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर प्रिंसिपल के समर्थन में स्कूल का पूरा स्टाफ सामने आया है। स्टाफ ने प्रेस क्लब में एकजुट होकर प्रिंसिपल का समर्थन किया।
विज्ञापन
स्टाफ ने प्रेस वार्ता में के साथ ही हाथों में प्रिंसिपल के समर्थन की तख्तियां लेकर अपनी बात रखी। इसके साथ ही प्राइमरी विंग के पूरे स्टाफ ने शिक्षिका पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर पुलिस स्टेशन दोमाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल की पत्नी एवं प्राइमरी सेक्शन की प्रिंसिपल मीनू बेताब और शिक्षिका शशि किरण बेदी ने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत प्रिंसिपल को बदनाम करने व स्कूल का नाम खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रिंसिपल पूरी तरह से बेकसूर हैं, क्योंकि प्रिंसिपल के व्यवहार को पूरा स्टाफ जानता है।
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षक एक परिवार की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों से यह सहन नहीं हो रहा है। आरोप लगाने वाली शिक्षिका पहले ही कई विवादों में पड़ चुकी हैं। स्टाफ ही इस शिक्षिका से पहले ही परेशान है। इसलिए अब पूरे स्टाफ ने शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस मौके पर प्रभा शर्मा, रीता शर्मा, अंजू गुप्ता, बलराज सिंह रावत और अन्य मौजूद थे।