फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Root diversion in varanasi to PM visit

बनारसः शहर में निकलना है तो जरूर पढ़ लें ये खबर, पीएम के आगमन को लेकर हुआ रूट डायवर्जन

Sun, 16 Sep 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 16 Sep 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
Root diversion in varanasi to PM visit
demo pic
प्रधानमंत्री के 17 सितंबर को वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था के निमित्त डायवर्जन किये जाने का निर्णय लिया है। नरउर गांव से डीएलडब्लू गेस्ट हाउस जाने-आने के दौरान भी डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन


मोहनसराय से कोई भी वाहन रोहनियां थाने की तरफ  नहीं आने दिया जायेगा बल्कि इन वाहनों को अकेलवा होते हुए जंसा, हरहुआ होकर शहर की तरफ भेजा जायेगा अथवा अमरा-अखरी से चितईपुर होते हुए भिखारीपुर, सुंदरपुर, मालवीय चैराहा होकर गंतव्य की तरफ  भेजा जायेगा।
विज्ञापन


गंगापुर कस्बे से रोहनियां की तरफ  आने वाले वाहनों को रोहनियां की तरफ  नहीं आने दिया जायेगा। वाहनों को गंगापुर अकेलवा, जंसा की तरफ  मोड़ दिया जायेगा। इसी प्रकार मुड़ैला तिराहा से कोई वाहन न तो रोहनियां की तरफ  और न ही चांदपुर की तरफ  जायेगा बल्कि उन वाहनों को लोहता, जंसा होकर अपने गंतव्य को भेजा जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदपुर चैराहा से कोई वाहन न तो रोहनियां की तरफ  व न ही लहरतारा की तरफ  जाने दिया जायेगा बल्कि इन वाहनों को जंसा होकर हरहुआ होते हुए गंतव्य की तरफ  भेजा जायेगा।

मंडुवाडीह की तरफ नहीं जाएंगे वाहन

Root diversion in varanasi to PM visit
demo pic
इसी तरह लहरतारा चैराहे से कोई भी वाहन न तो चांदपुर चैराहे की तरफ व न ही मंडुवाडीह की तरफ जाने दिया जायेगा बल्कि इन वाहनों को कैंसर अस्पताल रोड से महमूरगंज, रथयात्रा होकर गंतव्य की तरफ  भेजा जायेगा।

मंडुवाडीह चैराहे से कोई भी वाहन न तो लहरतारा की तरफ  और न ही ककरमत्ता फ्लाई ओवर की तरफ  जाने दिया जायेगा बल्कि इन वाहनों को मोड़कर महमूरगंज, रथयात्रा होकर अपने गंतव्य को भेजा जायेगा।

इसी प्रकार ककरमत्ता पुल के पास से न तो डीएलडब्लू की तरफ  व न ही फ्लाई ओवर के ऊपर कोई वाहन जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को मंडुवाडीह स्टेशन के सामने से होते हुए महमूरगंज होकर अपने गंतव्य को भेजा जायेगा।

शाम चार बजे के बाद शहर की तरफ नहीं आएंगी बसें

Root diversion in varanasi to PM visit
demo pic
भिखारीपुर तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को डीएलडब्लू की तरफ  नहीं आने दिया जायेगा। इन वाहनों को सुंदरपुर, नरिया होते हुए मालवीय चैराहा होकर अपने गंतव्य को जाने दिया जायेगा। 

जनपद इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली से शहर की तरफ  आने वाली रोडवेज व सवारी बसें 17 की शाम चार बजे के बाद शहर की तरफ  नहीं आएंगे बल्कि मोहनसराय तक आकर वहीं सवारी उतारते हुए पार्क होंगी तथा वहीं से पुन: सवारी लेकर वापस अपने गंतव्य को जाएंगी।

एसपी यातायात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि उपरोक्त मार्ग को वीवीआईपी के आगमन व प्रस्थान से लगभग आधा घंटा पूर्व उक्त रोका व डायवर्ट किया जायेगा। मरीजों के वाहन व शव वाहन उपरोक्त समस्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। सभी प्रकार के वाहन पास 17 सितंबर को निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed