झमाझम बारिश से मेरठ शहरवासियों की आफत बढ़ गईं है। यहां शहर भर में कई जगहों पर जलभराव की समसया पैदा हो गई है। इसे लेकर आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर की सड़कों पर लबालब पानी भर गया। सर्दी के मौसम में हुई पहली बारिश ने मेरठ नगर निगम के कार्यों की पोल भी खोल डाली है। आगे तस्वीरों में देखें बारिश के बाद कैसे तालाब बन गई मेरठ की सड़कें : -
यूपी: बारिश के बाद मेरठ में पानी से लबालब हुईं सड़कें, देखें नगर निगम की पोल खोलती ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा, गंगानगर व मोदीपुर सहित विभिन्न हिस्सों में नाले ओवरफ्लों होने के कारण पानी सड़कों तक आ पहुंचा। लोगों का सड़क पर पैदल चलना तो दूर वाहनों के साथ भी निकलना दूभर हो गया।
रोहटा रोड पर जलभराव कुछ इस कदर था कि सड़क पर लबालब भरे पानी के बीच फंसी गाड़ियों से धुंआं निकलने लगा। कई कारों के इंजनों में पानी भर जाने के कारण रोड पर जाम की स्थिति बन गई।
बागपत रोड पर भी जलभराव के कारण लोगों को सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। यहां पानी का स्तर इतना था कि नाले का गंदा पानी लोगों की दुकानों में भी घुस गया।
वहीं बारिश के बाद मेरठ मेडिकल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। यहां शहर की बिजली ठप होने के कारण मेडिकल के एमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में उपचार बुरी तरह बाधित हुआ। यहां तक कि जनरेटर ने भी काम करना बंद कर दिया जिससे मरीजों को हाथ से ऑक्सीजन देने की नौबत आ गई। जैसे तैसे मरीजों की देख रेख की गई। देर शाम तक भी बिजली व्यवस्था का इंतजाम नहीं हो सका।