{"_id":"5ecb42068ebc3e90440d62e8","slug":"pregnant-woman-not-get-treatment-on-time-fetus-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाहीः उपचार न मिलने से गर्भस्थ शिशु की मौत, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाहीः उपचार न मिलने से गर्भस्थ शिशु की मौत, डीएम से शिकायत
Tue, 26 May 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 26 May 2020 12:12 AM IST
सार
आरोप: ग्लब्स के लिए इलाज से इनकार
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर उपचार न मिलने के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़ित महिला के पति ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से की है।
आरोप है कि सीएचसी से कर्मचारी ने उससे ग्लब्स खरीदकर लाने के लिए हा। वह नहीं लाया तो उपचार नहीं किया। एसडीएम ने बताया कि सीएचसी को नोटिस भेजा गया है। जांच कराकर कार्रवाई होगी। एत्मादपुर के गांव बुर्जगंगी निवासी अनिल चौहान ने डीएम प्रभु एन सिंह को शिकायतीपत्र भेजा है। लिखा है कि 18 मई को उनकी पत्नी गुड्डी देवी (32) को प्रसव पीड़ा हुई।
गांव की आशा को जानकारी दी। एंबुलेंस मंगाकर एत्मादपुर स्थित सीएचसी लेकर गए। जहां पूर्व से ही पत्नी का उपचार चल रहा था। आरोप है कि अस्पताल ले जाने पर वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारी ने बाजार से ग्लब्स खरीदकर लाने के लिए कहा। रात में पूरे कस्बे में ग्लब्स नहीं मिला, तो उसने उपचार करने से इनकार कर दिया। जिसकी शिकायत एसडीएम को फोन कर की। इसके बाद भी इलाज नहीं किया गया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर आगरा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने गुड्डी की हालत नाजुक और गर्भ में बच्चे की मौत होना बताया। इसके बाद मृत बच्चा पैदा कराया। आरोप है कि सीएचसी पर उपचार नहीं मिलने से ही गर्भ में बच्चे की जान गई है। मामले में एसडीएम ज्योति राय ने बताया कि सीएचसी को नोटिस जारी किया है। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।