फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police continuously giving combing in kasganj

कासगंज बवालः पुलिस के कदम पड़ते ही रुक जा रही लोगों की 'सांसें'

Wed, 31 Jan 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Wed, 31 Jan 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
police continuously giving combing in kasganj
पुलिस ने दी दबिश - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में ताबड़तोड़ दबिशों में पुलिस न छह उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 40 से अधिक लोगों को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के आईजी डा. संजीव गुप्ता की अगुवाई में आरएएफ, क्राइम ब्रांच एवं पीएसी के साथ बड्डू नगर, गंदा नाला सहित कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिशें दी गईं। सुरक्षा बलों ने सख्ती के साथ गिरफ्तारी का अभियान आगे बढ़ाया। 

दबिश के दौरान ड्रोन कैमरा उड़ाकर छतों की भी निगरानी की गई। कई बंद मकानों के दरवाजे अंदर से बंद थे तो पुलिस ने उन दरवाजों को तोड़ दिया।

police continuously giving combing in kasganj
पुलिस की दबिश से दहशत - फोटो : अमर उजाला
आईजी डा. संजीव गुप्ता ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया। आरएएफ, पीएसी, क्राइम ब्रांच, एसटीएफ सहित टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की। सबसे पहले बिलराम गेट चौराहे होते हुए आईजी सुरक्षा बलों के साथ बड्डूनगर इलाके में पहुंचे। 

जहां चिह्नित किए गए आरोपियों के घर पर दबिशें दी गईं। चार आरोपी इस दविश के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े जबकि कई आरोपी फरार मिले। एक मकान का दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने उसे तोड़ दिया। 

दरवाजा तोड़कर पुलिस ने घर में जाकर तलाशी ली। आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया। इस दौरान महिला पुलिस भी मौजूद रही। महिला पुलिस ने भी पूरा सर्च अभियान चलाया। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को देखकर बस्ती के लोग दहशत में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से छतों की निगरानी

लोग छतों और खिड़कियों से झांककर कार्रवाई को देख रहे थे। कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरे से भी छतों की निगरानी की गई। पुलिस ने गंदा नाला इलाके में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

शांतिभंग की धाराओं में करीब 40 से अधिक लोगों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया और कई लोगों को रात में दबिश देकर गिरफ्तार किया। 

आईजी डा. संजीव गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तारी का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। इसी तरह से लगातार दबिशें दी जाएंगी। जिससे चिह्नित आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed