फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pakistani flag recoved in chamba of himachal

यहां मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, झंडे पर लिखे ऐसे शब्द कि फैल गई सनसनी

Thu, 26 Oct 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर(चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर(चंबा) Updated Thu, 26 Oct 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
pakistani flag recoved in chamba of himachal

खेत में पाकिस्तान झंडे वाला गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ये गुब्बारा पाकिस्तान से भरमौर में कैसे पहुंचा या किसी ने ये शरारत की गई है। इन पहलुओं पर भरमौर पुलिस तफ्तीश कर रही हैं। खणी पंचायत में हरे रंग के पाकिस्तानी गुबारे को लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि खणी पंचायत के सुभाष कुमार बुधवार की सुबह जब खेत में गया तो उसे वहां हरे रंग का एक गुब्बारा मिला। इसमें पाकिस्तान का झंडा बना है। इस पर आई लव पाकिस्तान भी लिखा है। 

विज्ञापन

मामले की की जा रही छानबीन

pakistani flag recoved in chamba of himachal

सुभाष कुमार ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस बारे भरमौर थाना में सूचना दी। इसके बाद पुलिस थाना भरमौर से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाकिस्तानी झंडे वाला हरे रंग का गुब्बारा कब्जे में ले लिया।  

पुलिस थाना प्रभारी भरमौर धर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि खणी पंचायत में पाकिस्तान झंडे वाला गुब्बारा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। गुब्बारा खणी में कैसे पहुंचा इसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed