फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   painful death of son and mother out of the house

यूं आई मां-बेटे को दर्दनाक मौत! 12 किमी तक ट्रक के टायर में उलझाए घसींटता ले गया

Sun, 04 Jun 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Jun 2017 12:44 PM IST
सार

-ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, 12 किमी घिसटा वृद्धा का शव 
-हरदोई में दर्दनाक हादसा, दरवाजे पर बैठे थे दोनों

विज्ञापन
painful death of son and mother out of the house
डेमो

विस्तार

मां-बेटे घर के बाहर इत्मिनान से बैठे बात कर रहे थे कि अचानक उनके सिर पर मौत आन खड़ी हुई। और फिर एक ही झटके में दोनों की देह से प्राण निकाल कर चलती बनी। देखने वाले बस मुंह ताकते रह गए। सबकुछ हो जाने के बाद ऐसा कोहराम मचा कि....  
विज्ञापन

 

painful death of son and mother out of the house
डेमो

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली के महनंदीपुरवा गांव में शनिवार को घर के बाहर बैठे मां-बेटे को ट्रक ने रौंद डाला। दोनों के शव ट्रक में फंस गए। बेटे का शव करीब 20 मीटर तक घिसटा। मां का शव घिसटता हुआ 12 किलोमीटर दूर कन्नौज के मियागंज गांव के पास गिरा। हरदोई पुलिस ने बेटे के शव का तो कन्नौज पुलिस ने मां के शव का पोस्टमार्टम कराया। यह दर्दनाक हादसा कोतवाली क्षेत्र के कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर हुआ। महनंदीपुरवा गांव में रामसेवक का मकान रोड के किनारे है।

 

शनिवार सुबह करीब सात बजे रामसेवक की पत्नी रजकोरा (70) बेटे खुशीराम (45) के साथ घर के बाहर बैठी थीं। छोटा बेटा प्रभूदयाल कमरे में था। प्रभूदयाल ने बताया कि बिलग्राम की ओर से दो ट्रक आ रहे थे। घर के पास ही तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक किया। मां और भाई इसी ट्रक की चपेट में आ गए और ट्रक में फंसकर घिसटते चले गए। खुशीराम घर से करीब 20 मीटर तक ट्रक के साथ घिसटा। सिर में गहरी चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां ट्रक में ही फंसी रही।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

painful death of son and mother out of the house
डेमो
लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक की स्पीड और बढ़ा दी। वृद्धा का शव घिसटते हुए करीब 12 किलोमीटर दूर कन्नौज तक चला गया। गड्ढों में ट्रक के उछलने से शव मियागंज में सड़क पर गिर गया। यूपी 100 को सूचना देकर प्रभूदयाल ने ग्रामीणों के साथ ट्रक का पीछा किया। मियागंज के पास लोगों ने बताया कि सड़क पर पड़ा वृद्धा का शव कन्नौज कोतवाली पुलिस ले गई है। इस पर प्रभूदयाल कन्नौज कोतवाली पहुंचा और मां के शव की शिनाख्त की। बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने खुशीराम और कन्नौज कोतवाली पुलिस ने वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम मां-बेटे के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। कोतवाल चक्रधर पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed