फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the threat of Yakub Qureshi family victim put posters of house for sale

UP : याकूब के भतीजों ने लहराए हथियार, मोहल्ला छोड़ने की भी दी धमकी, पीड़ित परिवार ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर

Sun, 29 Jan 2023 04:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Jan 2023 04:06 PM IST
सार

Meerut News : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के भतीजों ने पड़ोसी की पिटाई करने के साथ हथियार भी लहराए थे। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि याकूब का परिवार समझौता न करने पर जान से मारने और मोहल्ला छुड़वाने की धमकी दे रहा है। शनिवार दोपहर उन्होंने मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया। 

विज्ञापन
On the threat of Yakub Qureshi family victim put posters of house for sale
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के भतीजे अलीम और धेवते समीर ने पड़ोसी मोहसिन की पिटाई करने के साथ हथियार भी लहराए थे। आरोप है कि वे कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए थे। पुलिस ने भतीजे और धेवते सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा किया है। आरोप है कि याकूब का परिवार समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


Meerut News : नौचंदी क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला, युवक ने की आत्महत्या, फराह नाम की युवती से थे संबंध
विज्ञापन


कोतवाली के सराय बहलीम में शुक्रवार आधी रात याकूब का धेवता समीर अपने साथियों के साथ पड़ोसी अरशद के घर गया था। आरोप है कि अरशद के भाई मोहसिन से समीर का झगड़ा हो गया। इसके बाद याकूब का भतीजा अलीम भी दोस्त के साथ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीर और अलीम समेत उनके साथियों ने मोहसिन की पिटाई कर दी और उन पर पिस्टल तानी। हथियार लहराते हुए आरोपी धमकी देकर फरार हुए थे। मोहसिन के भाई नदीम की तहरीर पर याकूब के धेवते समीर, मुशीर, भतीजे अलीम कुरैशी व उनके साथी अफजाल, मोबिन, सरताज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया। वहीं, आरोपियों की तलाश में कोतवाली पुलिस ने दबिश देने का दावा किया, लेकिन वह घर पर नहीं थे।

Baghpat News : थाने में परिजनों का जमकर हंगामा, पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

नदीम ने आरोप लगाया कि याकूब का परिवार समझौता न करने पर मोहल्ला छुड़वाने की धमकी दे रहा है। परिवार के लोग बार-बार उनके घर के बाहर आकर खड़े होते हैं और अभद्रता करते हैं। उनका परिवार दहशत में है। शनिवार दोपहर पीड़ित परिवार ने मकान बिकाऊ का पोस्टर भी चस्पा कर दिया। इसमें लिखा कि यह मकान बिकाऊ है, याकूब के परिजन धमकी दे रहे हैं कि मोहल्ला छोड़ो। इसके चलते कोतवाली पुलिस फिर सराय बहलीम पहुंची और पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया कि डरने की जरूरत नहीं है। नामजद आरोपियों को जेल भेजेंगे।




 

पुलिस ने लेनदेन का विवाद बताया
पुलिस के मुताबिक याकूब की बेटी आसमां के पड़ोसी अरशद के साथ लेनदेन का विवाद है। आसमां ने कपड़े के व्यापार में बेटे समीर को पार्टनरशिप बनाकर अरशद को पांच लाख रुपये दिए थे। बताया कि अरशद हर महीने समीर को 50-60 हजार रुपये मुनाफे के देता था। अब अरशद ने आसमां के 3.25 लाख वापस कर दिए थे। बाकी 1.75 लाख में से 50 हजार रुपये अरशद को शुक्रवार को देने थे। समीर पैसा लेने के लिए रात में अरशद के घर पहुंच गया। अरशद दिल्ली गया था, जहां पर उसका भाई मोहसिन मिला। समीर का मोहसिन से विवाद हो गया। वहीं, समीर का कहना है कि अरशद पर उनके 20 लाख रुपये हैं। पैसा मांगने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस जांच करेगी तो सच सामने आ जाएगा।

Baghpat News : मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बाइक फिसलने से चौकी इंचार्ज घायल, राहगीरों ने सीएचसी में कराया भर्ती

सीओ ने लिए परिवार के बयान
मारपीट और धमकी के मुकदमे के बाद सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने नदीम को ऑफिस में बुलाया। उसके बयान दर्ज किए। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है। हथियार लहराने की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है। नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed