फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Outpost incharge injured due to bike slipping on Meerut-Baraut road

Baghpat News : मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बाइक फिसलने से चौकी इंचार्ज घायल, राहगीरों ने सीएचसी में कराया भर्ती

Sun, 29 Jan 2023 12:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 29 Jan 2023 12:56 PM IST
सार

Baghpat News : मेरठ-बड़ौत मार्ग पर चौकी इंचार्ज की बाइक फिसल गई और वे घायल हो गए। वहां से गुजर रहे कारसवारों ने उन्हें सीएचसी बिनौली भर्ती कराया। जिसके बाद उनके साथी पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
Outpost incharge injured due to bike slipping on Meerut-Baraut road
घायल चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रविवार सुबह बरनावा चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह बाइक फिसलने से घायल हो गए। गुजरते कार सवारों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा तो तुरंत सीएचसी बिनौली लेकर पहुंचे। जहां उन्हें भर्ती कराया गया। फिलहाल प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


Saharanpur : रात ढाई बजे घर में घुसे बदमाश, मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला, मृत समझकर हुए फरार
विज्ञापन


एसआई जनार्दन सिंह बिनौली थाने की बरनावा चौकी पर इंचार्ज पद पर कार्यरत है। वह रविवार की सुबह एसपी नीरज कुमार जादौन के आने की सूचना पर अपनी बुलेट मोटर साईकिल पर सवार होकर डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा की तरफ राउंड लगाने निकले। बूंदा-बांदी के चलते आश्रम बरनावा के सामने उनकी बाईक फिसल गई और उनका सिर सड़क पर जाकर लगा। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बरनावा की ओर से कार में सवार होकर आ रहे जिवाना गुलियांन के प्रधान विपिन सौलंकी, पूर्व प्रधान शेलेन्द्र प्रताप ठाकुर ने उन्हें सड़क पर घायल पड़े हुए देखा तो वे उन्हें अपनी कार में लेकर सीएचसी बिनौली पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। साथ ही थाने के पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई। फिलहाल बरनावा चौकी के पुलिसकर्मी भी आनन फानन में वहां पहुंच गए हैं। 
 

राष्ट्रगान के अपमान का मामला: दबोचा गया एक आरोपी अदनान, दो की तलाश में दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed