फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चातुर्मास और गुरु ग्रह के अस्त होने से 23 जुलाई के बाद इस वर्ष नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Thu, 19 Jul 2018 04:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Jul 2018 04:30 PM IST
सार

- चातुर्मास और गुरु ग्रह के अस्त होने से नहीं होंगे मांगलिक कार्य
-15 जनवरी 2019 के बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य

विज्ञापन
No auspicious time in 2018 of marriage after July twenty three
डेमो पिक
23 जुलाई के बाद वर्ष 2018 में कोई भी शुभ विवाह मुहूर्त नहीं होगा। चातुर्मास, गुरु ग्रह अस्त होने और खरमास के चलते 15 जनवरी 2019 के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो पाएंगे।
Trending Videos
No auspicious time in 2018 of marriage after July twenty three
डेमो पिक
आचार्य डॉ. आदित्य पांडेय का कहना है कि सनातन धर्म में भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्व है। ऐसे में जब विष्णु क्षीर सागर में रहते हैं, उस चार महीने के समय को हम चातुर्मास कहते हैं। इस दौरान सभी मांगलिक कार्यक्रम वर्जित हो जाते हैं।

 
No auspicious time in 2018 of marriage after July twenty three
डेमो पिक
इस वर्ष 23 जुलाई 2018 को देवशयनी एकादशी होगी और चातुर्मास शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही सभी मांगलिक कार्यक्रम वर्जित हो जाएंगे। 19 नवंबर 2018 को देवोत्थान एकादशी के साथ चातुर्मास खत्म हो जाएंगे। इसके बाद भी मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ नहीं हो पाएंगे क्योंकि गुरु ग्रह अस्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
No auspicious time in 2018 of marriage after July twenty three
डेमो पिक
आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री का कहना है कि गुरु 12 नवंबर 2018 को अस्त हो जाएंगे। इसके बाद 10 दिसंबर को 2018 को उदय होंगे। ऐसे में देव गुरु बृहस्पति की पूजा के बिना कोई भी विवाह कार्यक्रम नहीं किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
No auspicious time in 2018 of marriage after July twenty three
डेमो पिक
10 से 15 दिसंबर तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। 15 दिसंबर को खरमास प्रारंभ हो जाएगा जो कि 15 जनवरी 2019 तक चलेगा। ऐसे में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं होगा। कारण है कि खरमास में भी मांगलिक कार्यक्रम नहीं होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed