फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   matra shakti kumbh will held in vrindavan on nine december

वृंदावन में नौ दिसंबर को 'मातृ शक्ति कुंभ' का आयोजन, जुटेंगी हजारों महिलाएं

Sat, 04 Aug 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा Updated Sat, 04 Aug 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
matra shakti kumbh will held in vrindavan on nine december
समाजसेविका गीता गुंडे को सम्मानित करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार और आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से वृंदावन में नौ दिसंबर 2018 को मातृ शक्ति कुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी वर्गों और सर्व समाज की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति का जनजागरण है। इसका ध्येय वाक्य 'जागो मां, जगाओ मां' होगा। इस संबंध में शुक्रवार को विश्वविद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाज सेविका गीता गुंडे ने विचार गोष्ठी की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति कुंभ का आयोजन नारी शक्ति के जनजागरण के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगो जारी

संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि महिला शक्ति के माध्यम से ही समाज का सशक्तिकरण होना है। उनके अमृत कलश से ही समाज को संजीवनी मिलती है। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आयोजन समिति में प्रख्यात समाजसेवी और महिला सशक्तिकरण के जागरण में योगदान करने वाले होंगे। 

कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से जारी किए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने कुंभ 2019 के लिए प्रदेश सरकार की ओर से तैयार लोगो विजय कौशल महाराज को भेंट किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह अभिनव प्रयास है। कुंभ प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। वेबसाइट के माध्यम से सर्वसमाज के विचार आमंत्रित किए जाएंगे। 
 

matra shakti kumbh will held in vrindavan on nine december
बैठक में मौजूद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
बैठक में आरएसएस के सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा एसएन मेडिकल कालेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. सरोज सिंह, फिरोजाबाद के कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निर्मला यादव, संयुक्त सचिव यूजीसी प्रो. पंकज मित्तल समेत कई लोगों की मौजूदगी रही।  

प्रदेश में पांच कुंभ आयोजित होंगे 

प्रदेश में जनजागरण अभियान के तहत पांच कुंभ का आयोजन प्रस्तावित है। 25 नवंबर को काशी में पर्यावरण कुंभ, 16 दिसंबर को अयोध्या में समरसता कुंभ, 23 दिसंबर को लखनऊ में युवा कुंभ, नौ दिसंबर को वृंदावन में नारी शक्ति कुंभ और तीन जनवरी को प्रयाग में सर्व समावेशी हिंदू दृष्टि कुंभ का आयोजन होगा। वृंदावन कुंभ का उत्तरदायित्व डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा को सौंपा गया है। कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित इसके आयोजक और समन्वयक की भूमिका में रहेंगे। 
 

नारी शक्ति कुंभ में ये होगा खास

- 3000 महिलाओं का समागम होगा। 
- 700 से 800 कमरों में लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी।
- 10 से 11 उन महिलाओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने समाज में कुछ परिवर्तन लाया। 
- 8 दिसंबर की रात में वृंदावन में ही सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 
- कुंभ में सभी सामाजिक संस्थाएं, संगठन, व्यक्तियों का सहयोग लिया जाएगा।  
- वृंदावन में हाइवे के आसपास आयोजन के लिए जगह की तलाश की जाएगी। 

ये होंगे उप विषय 

नारी शक्ति कुंभ के लिए कुछ उप विषय तय किए गए हैं। इसमें राष्ट्रोत्थान में महिलाओं की भूमिका, वर्तमान में नारी, महिलाओं की समस्या एवं उनका समाधान, भारतीय परिवार व्यवस्था होगी। इस पर पत्रक प्रस्तुत किए जाएंगे। समाज में अनुकरणीय कार्य करने वाली महिलाओं के अनुभव का लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा। आयोजन में संतों का भी सहयोग लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed