{"_id":"5aa8dfaf4f1c1bb3758b560a","slug":"innocent-died-underneath-mattress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत का ऐसा खौफनाक मंजर कि \"रूह भी तिलमिला उठे\", 100 गद्दों के नीचे नन्ही जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का ऐसा खौफनाक मंजर कि "रूह भी तिलमिला उठे", 100 गद्दों के नीचे नन्ही जान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 14 Mar 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
यूपी के महोबा जिले में एक मासूम की मौत का मंजर देख कोहराम मच गया। घर में काम के दौरान अधिक थक जाने के कारण वह एक कमरे में सो रहा था तभी...
डेमाे पिक
ग्राम लुहारी निवासी मुन्ना पाल का 7 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र पाल अपनी ननिहाल कोतवाली चरखारी के ग्राम रिवई में मौसी सोमवती की शादी समारोह में आया था। शादी के कार्यक्रम में रविवार रातभर जागने के बाद नींद आने पर सोमवार की सुबह राघवेंद्र पाल एक कमरे में कंबल ओढ़कर सो गया।
डेमाे पिक
इधर सुबह बारातियों व जनातियों के लिए टेंट का सामान आना शुरू हो गया। घर के लोगों ने टेंट के गद्दे रखने के लिए उसी कमरे का गेट खोल दिया। जिसके अंदर राघवेंद्र सो रहा था। टेंट कर्मियों ने बिना देखे कमरे में गद्दे फेंकने शुरू कर दिए। राघवेंद्र के ऊपर एक-एक कर 100 गद्दे रख दिया। जिससे राघवेंद्र गद्दों के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
गद्दों का वजन अधिक होने के कारण वह नीचे दबा रहा। देर शाम लोगों के सोने के लिए गद्दे आदि बिछाए जाने लगे। तभी गद्दों के नीचे नीचे राघवेंद्र को दबा देख परिजनों से होश उड़ गए।
विज्ञापन
डेमाे पिक
आनन- फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले जा गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी घर में बालक की मौत की खबर मिलते माहौल गमगीन हो गया। गीत संगीत की आवाजें थम गई। घर में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।