{"_id":"5bc3b8a6bdec226985591467","slug":"himachal-pradesh-make-over-all-champions-in-all-india-rafting-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास की लहरों से हिमाचली जांबाजों ने निकाला 'सोना', राफ्टिंग प्रतियोगिता में बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास की लहरों से हिमाचली जांबाजों ने निकाला 'सोना', राफ्टिंग प्रतियोगिता में बने चैंपियन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरड़ी में 6वीं अखिल भारतीय राफ्टिंग चैंपियनशिप में हिमाचल का दबदबा रहा। स्प्रिंट और मैराथन में हिमाचल में ओवर ऑल चैंपियन बना। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कृषि और जनजातीय विकास के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चैंपियनशिप में देशभर से 14 टीमों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रविवार को स्प्रिंट और मैराथन वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। राफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में हिमाचल और महिला वर्ग में दिल्ली ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
विज्ञापन
स्प्रिंट और मैराथन के पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम गोल्ड मेडल जीतकर ओवर ऑल चैंपियन बनी। महिला वर्ग में पंजाब ने स्प्रिंट में गोल्ड और मैराथन वर्ग में दिल्ली की महिला प्रतिभागियों ने गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन
इस मौके पर ओंकार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ियों को उचित सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़ने से युवा नशा छोड़ कर साहसिक गतिविधियों में शामिल होंगे। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम ने ट्रॉफी जीती है। प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान चैंपियनशिप कार्यकारी सचिव पीएस गुलेरिया, डॉ. गौरव भारद्वाज, राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रधान श्याम अत्री मौजूद रहे।