{"_id":"57bb23c04f1c1bc21fd4f40d","slug":"five-dead-in-a-accident-tree-falls-on-pilgrim-canter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"80 श्रद्धालुओं से भरे कैंटर पर गिरा पेड़, 5 की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 श्रद्धालुओं से भरे कैंटर पर गिरा पेड़, 5 की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर(हरियाणा)
Updated Tue, 23 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
80 श्रद्धालुओं से भरे कैंटर पर गिरा पेड़
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर-अग्रोहा मार्ग पर नीम अड्डे के पास सोमवार शाम को गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं से भरे कैंटर पर सूखा पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 से 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आदमपुर और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
घायलों में कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। श्रद्धालुओं से भरे कैंटर में हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग शहरों व गांवों के करीब 80 श्रद्धालु सवार थे।
विज्ञापन
घायलों में कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। श्रद्धालुओं से भरे कैंटर में हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग शहरों व गांवों के करीब 80 श्रद्धालु सवार थे।
विज्ञापन
पंजाब के संगरूर से चली थी बस
Five dead in a accident
- फोटो : Amar ujala
घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि कैंटर पंजाब के संगरूर से चला था। जो हरियाणा के विभिन्न शहरों और गांवों से श्रद्धालुओं को चढ़ाकर गोगामेड़ी जा रहा था। गांव कोहली से निकलने के बाद नीम अड्डा से कुछ दूर पहले कैंटर की छत पर अचानक धमाका हुआ और देखते ही देखते खून से लथपथ श्रद्धालु सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद कैंटर में सवार श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई।
राहगीरों ने घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए आदमपुर के प्राइवेट और नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। कई श्रद्धालुओं की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा और हिसार रेफर कर दिया गया। पानीपत के गांव इसराना निवासी नरेश (28) ने आदमपुर अस्पताल और नारनौंद के गांव नाड़ा निवासी काला (45) व शिला (15) को अग्रोहा में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में अग्रोहा में दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

घायल श्रद्धालुओं में से कई की हालत गंभीर
80 श्रद्धालुओं से भरे कैंटर पर गिरा पेड़
- फोटो : Amar ujala
जबकि पंजाब के संगरूर निवासी नाजर सिंह (55), डूडियाना निवासी महावीर सिंह (40), झुंझुंनूं खुर्द निवासी प्रदीप (24) को आदमपुर के नागरिक अस्पताल और कौंथकलां निवासी शिबू, गांव किन्नर निवासी रविंद्र व राजेंद्र, सरदारा, बिंद्र व सोनू को अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया गया।
अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आदमपुर नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल में 4 श्रद्धालु गंभीर हालत में पहुंचे थे, जिनमें से नरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 3 को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया गया।