{"_id":"56fec8684f1c1b2d47f0010b","slug":"demands-bharat-ratna-for-kanshi-ram-sister-gave-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत कांशीराम को भारत रत्न देने को बहन ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत कांशीराम को भारत रत्न देने को बहन ने दिया ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
दिवंगत कांशीराम की बहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के संस्थापक स्व. कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग को लेकर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। बाबू कांशीराम चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया था कि कांशीराम द्वारा समाज के दबे-कुचले वर्ग के लोगों के लिए कार्यों को देखते हुए उन्हें भारत रत्न दिया जाए।
विज्ञापन
डॉ. बीआर अंबेदकर की विचारधारा की झलक कांशीराम के कर्म क्षेत्र में साफ दिखाई देती है। वह एक महान राजनीतिक व लेखक थे। उनकी मेहनत के चलते ही बसपा ने उत्तर प्रदेश में कई बार सत्ता प्राप्त की। उन्होंने दबे-कुचले दलित लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके फाउंडेशन के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन