फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   court punish to auto driver for robbery

ऑटो चालक ने किया ये काम, अब चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

Tue, 21 Mar 2017 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
court punish to auto driver for robbery
law
ऑटो चालक ने अपनी सवारी के साथ ऐसा काम किया, जिसके बाद उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ी है।  लूट के इरादे से ऑटो चालक को अपनी ही सवारी पर कुल्हाड़ी से हमला करना महंगा पड़ गया। कुल्हाड़ी से हमला करने और लूट के प्रयास के मामले में चंडीगढ़ जिला  अदालत ने ऑटो चालक और उसके साथी को 10-10 साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में रामदरबार निवासी सूरज (25) और जनता कॉलोनी सेक्टर-25 निवासी सागर (21) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस ने संबंधित केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


 

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

court punish to auto driver for robbery
चंडीगढ़ कोर्ट - फोटो : file photo
नौ फरवरी 2016 को दर्ज मामले में खुड्डा लाहौरा निवासी लोकेश वर्मा शिकायतकर्ता थे। उसने पुलिस को बताया था कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 9 फरवरी की सुबह करीब दो बजे वह सेक्टर-17 बस स्टैंड से घर की ओर जा रहा था। उसने घर जाने के लिए एक ऑटो बुक किया था। ऑटो चालक के साथ एक अन्य युवक भी था।

रास्ते में खुड्डा लाहौरा पुल के पास से उन्होंने ऑटो जंगल रोड से जंगली एरिया की ओर मोड़ लिया। उसने विरोध किया तो चालक के साथी ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद उन्होंने ऑटो रोका और उसे उतार कर उससे मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने उसे लूटने की नियत से उस पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसके हाथ और सिर पर चोट आई थी। इसके बावजूद लोकेश ने दोनों से डटकर मुकाबला किया और उन्हें अपने मकसद में कामयाब नहीं होने दिया।

इस दौरान लोकेश ने उनसे कुल्हाड़ी छीन ली और अपने बचाव में उन्हें कुल्हाड़ी से डराया। इससे दोनों दोषी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लोकेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित का अस्पताल में इलाज कराया। यहां बयान के बाद पुलिस ने ऑटो नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अगले दिन शाम छह बजे पुलिस ने सागर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed