फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother killed married sister for honor

सगे भाई ने विवाहित बहन को मारी थीं तीन गोलियां, हत्या के पीछे बताई ये वजह

Thu, 17 May 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 17 May 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
brother killed married sister for honor
demo pic
फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके सगे भाई ने तमंचे से गोली मारकर की थी। महिला के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध थे। 
विज्ञापन


एसएसपी राहुल यादवेंदु ने बुधवार को बताया कि जाजूमई में 11 मई की रात मायके में रह रही विवाहिता रेनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम जुटी थी। 
विज्ञापन


मंगलवार रात को पुलिस ने जाजूमई तिराहे के पास से हत्यारोपी मृतका के भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। विपिन ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
 

उसने बताया कि उसने अपनी बहन रेनू की शादी दो वर्ष पूर्व कर दी थी। लेकिन शादी के एक माह बाद वो पति को छोड़ कर मायके आ गई थी। उसके प्रेम संबंध गांव के एक युवक से थे। 

महिला मोबाइल पर बात करने के प्रेमी से मिलने जाती थी। इससे परिवार की बदनामी हो रही थी। घटना वाली रात भी रेनू प्रेमी से बात कर रही थी। एसएसपी ने बताया कि जब विपिन ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया तो दोनों में हाथापाई हो गई थी। 

गुस्से में आकर विपिन ने बहन रेनू की तमंचे से तीन गोलियां मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने विपिन की निशानदेही पर जाजूमई नहर के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद आरोपी विपिन को जेल भेज दिया। 

एसएसपी ने बताया कि मृतका रेनू के भाई विपिन की माने तो रेनू के पास तीन मोबाइल थे, जिन्हें वो मिट्टी में छिपाकर रखती थी ताकि घर वालों को जानकारी न हो सके। मौका मिलते ही प्रेमी से बात करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed