फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bear attacked a shepherd in chamba forest

जंगल में चरा रहा था भेड़-बकरियां, तभी भालू ने नोच कर किया लहूलुहान

Thu, 26 Oct 2017 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 26 Oct 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
bear attacked a shepherd in chamba forest
हिमाचल प्रदेश के चंबा में जंगल में अपनी भेड़ बकरी चराने गए व्यक्‍ति पर भालू ने हमला कर बुरी तरह नोच डाला। सूचना के अनुसार वीरवार को चंबा की मलुंडा पंचायत में बातली बेई गांव के परस राम मवेशी चराने जंगल गए थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान कलम नाले में मवेशी चराते वक्‍त परस राम पर भालू ने हमला कर दिया और बुरी तरह नोच डाला। परस राम अपनी भेड़ बकरियों को चरा रहा था तभी अचानक रीछ ने हमला कर दिया और लहूलुहान कर दिया।  इसके बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटना स्‍थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

वन विभाग ने दी फौरी राहत

bear attacked a shepherd in chamba forest

हमले में बुरी तरह जख्मी परस राम को 108 एम्बुलेंस की मदद से की अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत पीजीआई रैफर कर दिया। 

उधर, वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी विपिन महाजन ने परस राम के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। भालू के हमले में जख्मी परस राम पुत्र धुट राम गांव बातली बेई  पंचायत जंदरोग का निवासी है।

यहां भालू ने महिला पर किया हमला

bear attacked a shepherd in chamba forest

वहीं होली में भी भालू ने महिला पर हमला किया है। हमले में भालू ने महिला के सिर को नोच डाला। हमले के बाद घायल हालत में म‌‌हिला को स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार महिला के सिर पर लगे घावों को भरने के लिए 50 टांके लगाए गए है। डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि भालू के हमले से महिला के सिर पर गहरी चोट लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed