{"_id":"5b4f65ce4f1c1b4d748b58d7","slug":"anganwadi-workers-and-helper-salary-increment-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":" आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को पंजाब सरकार ने दिया तोहफा, वेतन में हुई वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को पंजाब सरकार ने दिया तोहफा, वेतन में हुई वृद्धि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार की तरफ से बुधवार को सूबे के आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के मासिक मान भत्तों में 1000 और 500 रुपये की वृद्धि का फैसला किया गया। वहीं सेवा पूरी होने पर 1 लाख रुपये और 50 हजार रुपये का एकमुश्त वित्तीय लाभ भी दिया जाएगा। हालांकि यह वृद्धि अगले वित्तीय वर्ष से पहली अप्रैल 2019 से होगी।
इसकी जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अरुणा चौधरी ने पंजाब सिविल सचिवालय में तीन आंगनबाड़ी यूनियनों के नुमाइंदों के साथ मीटिंग के दौरान दी। अरुणा चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अंतर्गत आंगनबाड़ी वर्कर का मासिक मान भत्ता 5600 से बढ़ाकर 6600 रुपये और हेल्पर का मान भत्ता 2800 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये प्रति माह कर दिया है।
इस फैसले से वर्करों और हेल्परों को कुल मिलाकर 45 करोड़ रुपये का सालाना वित्तीय लाभ होगा। नौकरी की आयु सीमा 70 साल होगी। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कैप्टन संदीप सिंह संधू और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्याण विभाग की डायरेक्टर कविता सिंह भी उपस्थित रहे। इन फैसलों पर यूनियनों ने खुशी जताई है।