फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Election Result 2022Aligarh Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi bjp win

Aligarh Election Seat Result 2022: अलीगढ़ में भाजपा ने सातों सीटें की फतह, जानें जनता ने किसे पहनाया जीत का ताज

Thu, 10 Mar 2022 09:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ 
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़  Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Mar 2022 09:16 PM IST
सार

अलीगढ़ के इस चुनाव में दिवंगत कल्याण सिंह के पौत्र एवं मंत्री रहे संदीप सिंह सहित पांच विधायकों ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में जिले में सबसे बड़ी जीत बरौली से पूर्व मंत्री व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने अपने नाम दर्ज की है। उन्होंने इस बार इस सीट पर 90281 मतों के अंतर से बसपा प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा को हराया है।

विज्ञापन
Aligarh Election Result 2022Aligarh Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi bjp win
भाजपा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा 2022 के चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा ने जिले की सातों सीटों पर जीत दर्ज कर फिर भगवा परचम फहराया है। इस चुनाव में दिवंगत कल्याण सिंह के पौत्र एवं मंत्री रहे संदीप सिंह सहित पांच विधायकों ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वहीं बरौली सीट पर पार्टी के नए चेहरे के रूप में कद्दावर नेता ठा. जयवीर सिंह व शहर सीट पर विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता संजीव राजा ने जीत दर्ज कर अपने सियासी कद का अहसास कराया है। सपा-रालोद गठबंधन पांच सीटों पर निकटतम प्रतिद्वंद्वी के रूप में हारा है, जबकि दो सीटों पर बसपा दूसरे स्थान पर रही है। वहीं जिले में इस बार सबसे निराशाजनक परिणाम कांग्रेस का रहा है।

विज्ञापन


इस चुनाव में जिले में सबसे बड़ी जीत बरौली से पूर्व मंत्री व एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने अपने नाम दर्ज की है। उन्होंने इस बार इस सीट पर 90281 मतों के अंतर से बसपा प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा को हराया है। वहीं अतरौली से पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह पौत्र प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने सपा के वीरेश यादव को चुनाव हराया है। वहीं खैर से मौजूदा भाजपा विधायक अनूप प्रधान ने बसपा की चारू केन को 73521 मतों से करारी शिकस्त दी है। जिले में अनूप की जीत दूसरे नंबर की सबसे बड़ी जीत है। 
विज्ञापन


इगलास से विधायक राजकुमार सहयोगी ने रालोद के वीरपाल दिवाकर को, कोल से विधायक अनिल पाराशर ने सपा के शाज उर्फ अज्जू इशहाक को, छर्रा से विधायक रवेंद्रपाल सिंह ने सपा की लक्ष्मी धनगर को, शहर से मुक्ता संजीव राजा ने सपा के पूर्व विधायक व लिंक लॉक कंपनी के स्वामी जफर आलम को चुनाव हराया है। बृहस्पतिवार को धनीपुर मंडी में दिन भर चली मतगणना के बाद देर शाम परिणाम जारी किए जा रहे थे। वहीं जिले में सातों सीटों पर भाजपा की जीत और प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी पर जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed