फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a boy sents vulgar messages to former classmate in lucknow

शादीशुदा युवती को पूर्व सहपाठी ने अश्लील मैसेज व फोटो भेज किया परेशान, रिपोर्ट

Sat, 17 Jun 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो, अमरउजाला/लखनऊ
ब्यूरो, अमरउजाला/लखनऊ Updated Sat, 17 Jun 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
a boy sents vulgar messages to former classmate in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो पिक
लखनऊ में अलीगंज में युवक ने अपनी पूर्व सहपाठी को अश्लील मैसेज व फोटो भेजे। देर रात को कॉल करके अश्लील बातें करके तंग करने लगा। युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाली युवती पूर्व सहपाठी रविराज द्वारा छह महीने से अलग-अलग नंबरों से अश्लील मैसेज व फोटो भेजने और देर रात कॉल किए जाने से परेशान हो गई।
विज्ञापन


उसके पिता ने पुलिस को बताया कि रविराज ने चार साल पहले अश्लील मैसेज भेजकर तंग करना शुरू किया था। इसकी पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस की सख्त हिदायत पर रविराज ने युवती से दूर रहने, उसे कॉल व मैसेज न करने का वादा किया। इस बीच युवती की शादी हो गई और उसे एक बेटी है।
विज्ञापन


छह महीने पहले रविराज ने फिर से अश्लील मैसेज व फोटो भेजने शुरू किए। देर रात को कॉल करने लगा। इससे युवती तनाव में आ गई और बच्ची की परवरिश नहीं कर पा रही है। बेटी की परेशानी भांपकर पिता ने पूछताछ की तो रो पड़ी। पिता ने छह जून को अलीगंज थाने में शिकायत की और रविराज के तीन मोबाइल नंबर बताए। हफ्ताभर टालमटोल के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed