फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   500 conductor recruitment in HRTC

HRTC में 500 कंडक्टरों की भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

Tue, 26 Apr 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 Apr 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
500 conductor recruitment in HRTC
परिवहन निगम यह भर्ती अनुबंध आधार पर करेगा। कंडक्टरों के लिए 12 पास होना अनिवार्य किया है।

प्रदेश पथ परिवहन निगम में कंडक्टरों की कमी दूर करने के लिए 500 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के बाद इन कंडक्टरों को ग्रामीण रूटों पर भेजा जाएगा। परिवहन निगम में सैकड़ों कंडक्टरों के पद रिक्त चल रहे हैं। भर्ती न होने से निगम की कई बसें सड़क पर खड़ी हैं।

विज्ञापन


परिवहन निगम ग्रामीण रूटों के लिए नई बसों की खरीदारी करने जा रहा है। इन बसों के आने से निगम को और कंडक्टरों की कमी खलेगी। परिवहन निगम के बेड़े में 25 सौ से अधिक बसें हो गए हैं। नई आर्डिनरी बसें और वॉल्वों बसें आने से इनकी संख्या 3 हजार के आसपास पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


अनुबंध आधार पर होगी भर्ती
परिवहन निगम यह भर्ती अनुबंध आधार पर करेगा। कंडक्टरों के लिए 12 पास होना अनिवार्य किया है। परिवहन निगम का दावा है कि यह भर्ती अगले कुछ ही महीनों में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने किया फैसले का स्वागत
एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी संगठन के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि परिवहन मंत्री के इस फैसले से निगम में कंडक्टरों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। उन्होंने परिवहन मंत्री जीएस बाली से जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।


क्या कहते हैं परिवहन मंत्री
परिवहन निगम में 500 कंडक्टरों की भर्ती की जा रही है। जल्द ही परिवहन निगम भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। निगम में जल्द ही कंडक्टरों की कमी दूर होगी। - जीएस बाली, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed