फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   19 pilgrims returned home from Iran amid shadow of war welcomed at Lucknow airport

UP News: युद्ध के साये में ईरान से स्वदेश लौटे 19 जायरीन, एयरपोर्ट पर घरवालों को देख नम हुई आंखें

Mon, 23 Jun 2025 01:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 01:21 PM IST
सार

ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते मशहद में फंसे लखनऊ और हरदोई के 19 जायरीन सोमवार को सुरक्षित लखनऊ पहुंचे। जायरीन का यह समूह रविवार शाम मशहद से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। घरवालों को देख उनकी आंखें नम हो गईं। 

विज्ञापन
19 pilgrims returned home from Iran amid shadow of war welcomed at Lucknow airport
ईरान से लखनऊ पहुंचे 19 जायरीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण मशहद में फंसे लखनऊ और हरदोई के 19 जायरीन सोमवार सुबह सुरक्षित लौट आए हैं। चार दिन तक अनिश्चितता में फंसे इन जायरीनों की वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


लब्बैक टूर एंड ट्रैवल्स की ओर से यह समूह 27 मई को जियारत के लिए रवाना हुआ था। इराक और ईरान की यात्रा पूरी कर 18 जून को इनकी वापसी तय थी, लेकिन युद्ध के चलते ये लोग कुम शहर में फंस गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: टेक ऑफ से पहले हुआ कुछ ऐसा, पायलट की सूझबूझ से बची 177 यात्रियों की जान; एअर इंडिया की दो उड़ानें रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में भारतीय दूतावास की पहल पर इन्हें मशहद लाया गया, जहां से रविवार शाम 6 बजे फ्लाइट के जरिए दिल्ली भेजा गया। सोमवार सुबह तक ये सभी जायरीन लखनऊ पहुंच गए।

इस समूह में शामिल लोग:

इनमें लखनऊ के 17 और हरदोई के दो जायरीन शामिल हैं। ग्रुप में अली कमाल, अनाबिया, बाकर, इरफान, कनीज, लाइका, मोहम्मद हुसैन, निघत, रोशन, शाहीन, सबा, सादात, नफीस, सीमा, सकीला, तहरीर फातिमा, रईस, सानिया और जफर शामिल हैं।

ये भी पढ़े- यूपी: जनता दर्शन में आए लोगों से मिले सीएम, कहा- नागरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; बच्चों को दी चॉकलेट

एजेंट औरया जफर के अनुसार, रवाना होने से पहले सभी ने अपने परिजनों से बातचीत भी की। परिवारजनों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर राहत के साथ उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed