{"_id":"5c0a9965bdec22419677ecfa","slug":"zakir-musa-posters-pasted-on-moga-railway-station-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में फिर चस्पा किए गए आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर, प्रदेश में अलर्ट...जारी है सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में फिर चस्पा किए गए आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर, प्रदेश में अलर्ट...जारी है सर्च अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा ( पंजाब)
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
जाकिर मूसा के पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी जाकिर मूसा के पंजाब में छुपे होने की खुफिया सूचना के बाद पूरा प्रदेश अलर्ट पर है। एक ओर जहां फिरोजपुर में पुलिस, एसटीएफ और बीएसएफ सर्च आभियान चला रही है तो वहीं मोगा में जाकिर मूसा के पोस्टर लगाए गए हैं। रेलवे पुलिस ने मोगा रेलवे स्टेशन तथा अन्य कई रेलवे स्टेशनों पर आतंकवादी जाकिर मूसा की अलग-अलग भेषों में छपे पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जिन पर लिखा गया है कि इस आतंकवादी का पता चलने पर नजदीक के पुलिस स्टेशन पर सूचना दें। बता दें कि जाकिर मूसा आतंकी ग्रुप अंसार-गजवा-तुल हिंद (एजीएच) का कमांडर है। पिछले कई दिनों से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस चौकी मोगा के प्रभारी सहायक थानेदार जसवीर सिंह, रेलवे पुलिस फोर्स के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलराज सिंह की अगुवाई में डॉग स्क्वाएड, फोरेंसिक टीम मोगा रेलवे स्टेशन पर लुधियाना से फिरोजपुर तथा फिरोजपुर से लुधियाना आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की बारीकी से चेकिंग की गई। यात्रियों का सामान भी खोलकर चेक किया गया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर स्थित गोदामों, पार्सल घर, साइकिल स्टैंड, पार्क तथा अन्य कई जगह पर जांच की गई। रेलवे पुलिस के प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति व सामान नहीं मिली है।