फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth team of Punjab University helping three lakh students during Corona period

युवा दिवस: कोरोना काल में तीन लाख छात्रों की मदद कर रही पंजाब यूनिवर्सिटी की युवा टीम

Wed, 12 Jan 2022 04:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 04:07 PM IST
सार

युवा चंडीगढ़ व पंजाब के विश्वविद्यालय व कॉलेजों की पढ़ाई से लेकर परीक्षा तक की हर जानकारी सोशल मीडिया के जरिये साझा कर रहे हैं। 48 युवाओं की टीम विद्यार्थियों को मुफ्त में सभी जानकारियां देते हैं। हर दिन 150 छात्रों के मैसेज आते हैं, पीयू पल्स नाम से नेटवर्क बनाया गया है। 

विज्ञापन
Youth team of Punjab University helping three lakh students during Corona period
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा जगत रहा। छात्र घर पर थे। उन्हें न तो कॉलेज या विश्वविद्यालय के आदेशों का पता लग पा रहा था और न ही पढ़ाई के बारे में। इसका तोड़ निकाला पंजाब यूनिवर्सिटी के केमिकल इंजीनियर विभाग के छात्र सौरव कांसल ने। उन्होंने संचालित सोशल मीडिया नेटवर्क को अपडेट किया और 48 युवाओं की टीम बना दी।

विज्ञापन


यह टीम कोरोना काल की शुुरुआत से लेकर अब तक परीक्षा व पढ़ाई से जुड़ी सारी जानकारी सोशल मीडिया नेटवर्क के जरिए साझा कर रही है। तीन लाख से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है। यह प्लेटफार्म केवल छात्रों का ही है और छात्र ही इससे जुड़े हैं।
विज्ञापन


पल-पल की जानकारी इस पर अपडेट होती है। चाहे पीयू का कोई निर्णय हो। यही नहीं युवाओं की टीम छात्र राजनीति से जुड़ी जानकारी भी छात्रों तक पहुंचा रही है। इस टीम के पास हर दिन पढ़ाई से जुड़े 150 से अधिक संदेश आते हैं, जिनका जवाब यह टीम मेल, व्हाट्सएप औरअन्य माध्यमों से दे रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में बैठे युवाओं को भी अपडेट कर रहे 

छात्रों की जरूरत के मुताबिक वर्ष 2015 में बीटेक की पढ़ाई के दौरान मैंने पीयू पल्स नाम से एक मंच बनाया। छात्रों को अपडेट करते रहना व छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी जानकारियां इससे दी जा रही थीं लेकिन कोरोना काल में यह प्लेटफार्म बेहद कारगर साबित हुआ। इसको अपडेट करके 48 लोगों की टीम बनाई, जो कोरोना में छात्रों को घर बैठे परीक्षा, रिजल्ट, दाखिले आदि से जुड़ी सभी जानकारी दे रही है। विदेश में बैठे पीयू व कॉलेजों के छात्र भी जानकारी ले रहे हैं। - सौरव कांसल, संचालक, पीयू पल्स

विद्यार्थी ही विद्यार्थियों की मदद कर रहे

पीयू पल्स चंडीगढ़ का सबसे बड़ा युवा संचार प्लेटफॉर्म है, जिसका पूर्ण संचालन विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा है। मैं भी एक छात्र होने के नाते इसमें लेखक हूं। मुझे जो काम सौंपा गया है, वह कर रहा हूं। छात्रों को हम हर दिन नई जानकारी दे रहे हैं। कोरोना काल में छात्रों को काफी जानकारी दी गई और फिर से यह प्लेटफार्म छात्रों की कोरोना में घर बैठे मदद कर रहा है। -कमलदीप सिंह, इंजीनियरिंग के छात्र

हर क्षेत्र में होने चाहिए ऐसे प्लेटफार्म

पीयू पल्स के पंजाब सेक्शन को मैं देखती हूं। कॉलेज व विश्वविद्यालयों से जानकारी जुटाकर इस मंच के जरिए विद्यार्थियों तक पहुंचा रही हूं। ऐसे प्लेटफार्म हर क्षेत्र में होने चाहिए। कोरोना में यह और अधिक कारगर हैं। लोगों को मुफ्त में घर बैठे हर जानकारी मिल रही है। छात्रों का कोरोना काल में पढ़ाई से जुड़ा तनाव इस मंच ने दूर करने का काम किया है और यह मिशन जारी है। - नवरीत कौर, बीएड, डीएवी कॉलेज अबोहर

मुझे मदद मिली तो मैंने मदद का हाथ बढ़ाया

कोरोना काल में छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, उनमें से एक मैं भी था। घर बैठे हुए पंजाब यूनिवर्सिटी और देश में हो रही गतिविधियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाता था लेकिन पीयू पल्स ने हमें पल-पल की जानकारी दी और मैं इसी से जुड़ गया। अब मैं और दूसरे विद्यार्थियों की मदद रहा हूं। कोरोना में छात्रों के लगातार सवाल आते हैं और हम उनका जवाब देकर उन्हें संतुष्ट करते हैं। - प्रियांशु जैन, केमिकल इंजीनियरिंग छात्र, पीयू

छात्रों की मदद करने का लक्ष्य

मुझे पीयू पल्स के लिए ग्राफिक डिजाइनर का काम सौंपा गया है। मैं पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को नई जानकारी दे रही हूं। कोरोना काल के शुरुआत में किसी को भी शिक्षा से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। मैं खुद परेशान थी लेकिन धीरे-धीरे मैं इस मंच से जुड़ी और छात्रों को जोड़ा। कोरोना काल में छात्र काफी परेशान रहे। अब उनकी चिंता दूर होती जा रही हैं। लाखों छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है। -आयुषी सूद, छात्रा, रसायन विज्ञान विभाग, पीयू

लाखों छात्रों को घर बैठे जानकारी मिल रही

लॉकडाउन के समय शिक्षा से जुड़े आदेशों के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा था। मैं खुद तनाव में रही, लेकिन पीयू पल्स से जुड़ी और उसके बाद अन्य विद्यार्थियों को जानकारी देना शुरू किया। किसी की मदद करके बहुत आनंद मिलता है। मैं पीयू पल्स में ग्राफिक डिजाइनर का काम कर रही हूं। यह छात्रों का एक मंच है जो दूसरे क्षेत्रों में भी होना चाहिए। - अश्विनी, छात्रा, यूआईईटी, पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed