फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth died in a road accident in Zirakpur of Punjab

शादी वाले दिन उठी युवक की अर्थी, बिलखते मां बोलीं-सोचा न था कि बेटे को ऐसे विदा करना पड़ेगा  

Thu, 21 Nov 2019 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth died in a road accident in Zirakpur of Punjab
शगुन के समय मृतक गुरतेज अपने परिवार के साथ।

मंगलवार की रात शादी से एक दिन पहले सड़क हादसे में जीरकपुर के छत गांव के एक युवक की मौत हो गई। घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बुधवार सुबह 10 बजे राजपुरा के देवी नगर के लिए बारात निकलनी थी लेकिन घर के चिराग की मौत से पूरे घर में मातम छा गया। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह घर में रोती-बिलखती मां बार-बार यही कह रही थी कि मुझे क्या पता था जिस बेटे की शादी के लिए इतने सपने संजोए, आज उसे घोड़ी चढ़ाने से पहले अर्थी पर विदा करना पड़ेगा। वहीं शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन


मृतक गुरतेज सिंह तेजा के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार को गांव रामपुर में छोड़ने गया था। लौटते समय उसने देखा कि छतबीड़ जू के गेस्ट हाउस के नजदीक एक ट्रक ने आल्टो कार को टक्कर मार दी। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जब उसने पास जाकर देखा तो आल्टो गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर उसके भाई का दोस्त मंजीत सिंह, बगल वाली सीट पर उसका भाई और पीछे प्रवीण घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Youth died in a road accident in Zirakpur of Punjab
शगुन वाले दिन गुरतेज को लड्डू खिलाती मां।

तुरंत वह उन्हें जीरकपुर के निजी अस्पताल ले गया, जहां पर उसके भाई गुरतेज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दो दोस्तों मंजीत और प्रवीण को हालत नाजुक होने पर चंडीगढ़ के जीएमसीएच में रेफर कर दिया। वहां की इमरजेंसी में जैसे ही वे पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने मंजीत को चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं जीएमसीएच में दाखिल प्रवीण की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शगुन की रस्मों के बाद दोस्तों के साथ घर से निकला, अगले दिन चार कंधों पर लौटा
शगुन की रस्म होने के बाद रात करीब 12 बजे गुरतेज घर से बाहर अपने दोस्तों के साथ आल्टो कार में घूमने के लिए निकला। उस समय गाड़ी मंजीत चला रहा था। गुरतेज उसकी बगल वाली सीट पर बैठा था और प्रवीण पीछे की सीट पर बैठा था।

रामपुर से वापस आते समय छतबीड़ जू के पास एक तेज रफ्तार ट्रक (नं. एचआर-57-5891) ने गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे गुरतेज की मौके पर ही मौत हो गई। घर में गुरतेज के अलावा उसका एक बड़ा भाई और बड़ी बहन हैं जो शादीशुदा हैं। जीरकपुर पुलिस ने मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह पुत्र स्व. जरनैल सिंह के बयान पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed