फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yogendra yadav want help for congress and inld at haryana assembly

इनेलो-कांग्रेस से बोले योगेंद्र यादव, मदद करें

Sat, 14 Mar 2015 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Mar 2015 07:54 AM IST
विज्ञापन
yogendra yadav want help for congress and inld at haryana assembly

आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रभारी योगेंद्र यादव ने पत्र लिखकर इनेलो-कांग्रेस से मदद मांगी है। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी को पत्र लिखकर हरियाणा सरकार के उस फैसले की ओर ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें 4 दिसंबर, 2014 को अधिसूचना जारी कर सरकार ने मुआवजा राशि घटा दी है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में कहा है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में जय किसान अभियान चलाकर किसानों और भूमि अधिग्रहण का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेता किसानों के जुड़े गंभीर मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। आप का जय किसान अभियान शनिवार को बहादुरगढ़ और रविवार को सिरसा में है।

विज्ञापन

योगेंद्र यादव के दोनों नेताओं को लिखे पत्र

yogendra yadav want help for congress and inld at haryana assembly

योगेंद्र यादव ने दोनों नेताओं को लिखे पत्र में हरियाणा सरकार के ‘भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार और पारदर्शिता कानून- 2013 के शेड्यूल एक का हवाला देते हुए लिखा है कि सरकार द्वारा उक्त कानून के तहत अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का मुआवजा तय करते हुए बाजार भाव पर क्या फेक्टर लागू होगा, यह तय करने के लिए नियम बनाने का अधिकार राज्य सरकारों को दिया गया है। इस प्रावधान के तहत शहर से दूरी के आधार पर फेक्टर एक या फेक्टर दो लागू किया जा जाना है। योगेंद्र यादव ने आगे लिखा है कि कानून से साफ हो गया है कि किसानों का अहित ही होगा।

उन्होंने दोनों नेताओं से कहा है कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अभी तक किसी ने भी यह मुद्दा नहीं उठाया है जबकि यह किसानों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। योगेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी जय किसान आंदोलन के जरिए किसानों को जागरूक कर रही है और आप (अभय चौटाला और किरण चौधरी) सदन में इस मुद्दे को उठाकर किसानों के हित की रक्षा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed