{"_id":"5dd55d2a8ebc3e54f22ec285","slug":"wrestler-babita-phogat-invited-pm-modi-for-her-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का कार्ड लेकर पीएम मोदी के पास पहुंचीं पहलवान बबीता फोगाट, दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का कार्ड लेकर पीएम मोदी के पास पहुंचीं पहलवान बबीता फोगाट, दिया न्योता
Wed, 20 Nov 2019 09:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Nov 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी शादी का निमंत्रण देते हुए बबीता फोगाट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता पहलवान ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी शादी का निमंत्रण दिया है। बबीता फौगाट के पिता महावीर फौगाट ने बताया कि बबीता ने अपनी शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। बबीता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल सहित कई मंत्रियों व फिल्मी हस्तियों को भी निमंत्रण दिया है।
बबीता और विवेक दोनों निजी रूप से सभी से मिले और शादी की दावत पर बुलाया। बबीता की शादी एक दिसंबर को है और दो दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली शादी की पार्टी के लिए यह निमंत्रण दिया गया है। महावीर फौगाट ने बताया कि बबीता की शादी झज्जर जिले के गांव मातनहेल निवासी विवेक के साथ एक दिसंबर को तय हुई है। महावीर ने बताया कि शादी की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं।
विदित रहे पहलवान बबीता ने अक्तूबर विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। चुनाव में वह पराजित हो गईं। महावीर सिंह ने बताया कि बबीता की शादी गांव में ही की जाएगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि पहलवान बबीता राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पर कई गोल्ड व रजत पदक आदि जीत चुकी हैं। दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम में बबीता ने गोल्ड मेडल जीता था।