{"_id":"5d08f6bd8ebc3e751c27159c","slug":"wooden-bridge-collapses-on-ravi-river-in-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक टूट गया रावी नदी पर बना पुल, आर्मी की गाड़ी लटकी...दो जवान बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक टूट गया रावी नदी पर बना पुल, आर्मी की गाड़ी लटकी...दो जवान बाल-बाल बचे
Tue, 18 Jun 2019 09:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Jun 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
नदी में लटका गाड़ी का अगल हिस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा के नजदीक रावी नदी को पार करते हुए लकड़ी का पुल टूट गया। अचानक पुल के टूटने से सेना की गाड़ी नदी में आधी लटक गई। गाड़ी में सवार दो जवानों ने बड़ी मुश्किल से अपने आपको बचाया।
विज्ञापन
मंगलवार को गुरदासपुर में बॉर्डर पर जा रहे सैनिकों की गाड़ी रावी नदी पर बने लकड़ी के पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक पुल टूट गया। पुल टूटने से गाड़ी का आधा हिस्सा रावी नदी में लटक गया। गाड़ी में सवार दो सैनिकों ने पानी में कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
वहीं आवाज सुनकर आसपास के लोग सैनिकों की मदद के लिए दौड़ पड़े। बता दें कि गुरदासपुर से 13 किलोमीटर की दूरी पर मकोड़ा पत्तन पुल बना हुआ है। इससे रावी नदी को पार कर भारतीय सैनिक पाकिस्तान पर नजर रखते हैं। एसएचओ बलजीत कौर के अनुसार गाड़ी में दो सैनिक रसद लेकर जा रहे थे। आवाज सुनकर आसपास के लोग सैनिकों की मदद के लिए दौड़े आए।
विज्ञापन
आजादी के बाद से रावी नदी के दूसरी तरफ रहने वाले लोग पुल के निर्माण कार्य को लेकर आवाज बुलंद करते आए हैं लेकिन अभी तक सरकारों का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं पहुंचा है। जब कभी रावी नदी में पानी उफान पर होता है तो नदी के दूसरी तरफ बसे आठ गांवों का भारत से संपर्क टूट जाता है।