फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women sit on dharna to protest against increased water rates in Manimajra

मनीमाजरा में पानी की बढ़ी दरों के विरोध में अब महिलाओं ने धरने पर बैठकर संभाला मोर्चा

Tue, 18 May 2021 01:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Women sit on dharna to protest against increased water rates in Manimajra
मनीमाजरा। पानी के बिलों की बढ़ी दरों को कम करने के लिए अब महिलाओं ने भी धरने पर बैठकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस मनीमाजरा द्वारा यहां स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर शुरू किया गया है। सोमवार को इस धरने के 8 दिन पूरे हो गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान संजय जी ने बताया कि 9वें दिन मंगलवार को भी धरने पर महिलाएं ही बैठेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता रानी गिरी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उर्वशी शर्मा, दर्शना, अनुराधा, शोभा धरने पर बैठीं। इन महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की पूर्व महिला प्रधान मीनाक्षी धरने स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है लोगों को भ्रमित करती रही कि पानी की दर कम हो रहे हैं, लेकिन आए दिन बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

रानी गिरी जरूरतमंदों को मुहैया करवा रही हैं खाना
धरने में शामिल हुई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामेश्वर गिरी की पत्नी रानी गिरी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला के आदेशानुसार वह अपने पति के साथ मिलकर कोरोना संक्रमित लोगों के लिए खाना बनाकर भेजती हैं। पार्टी के निर्देशानुसार आज वह भी धरने में शामिल हुईं। वहीं, धरने पर बैठी अनुराधा का कहना है कि निगम ने पानी के तीन गुना रेट बढ़ा कर जीना मुश्किल कर दिया है। पहले 300 से 400 रुपये बिल आता था। अब वही 1200 रुपये तक पानी का बिल आ रहा है। महंगाई भी बहुत बढ़ गई है, जो गलत है। कोरोना महामारी के चलते वह सब महिलाएं, जनता की आवाज बन कर सड़क पर बैठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed