{"_id":"6433ee79a8e8ef98060b9f8d","slug":"woman-lawyer-made-sensational-allegations-against-advocate-general-of-punjab-vinod-ghai-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब के एजी विनोद घई पर सनसनीखेज आरोप, महिला वकील ने बताया जान का खतरा, इस्तीफे की अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब के एजी विनोद घई पर सनसनीखेज आरोप, महिला वकील ने बताया जान का खतरा, इस्तीफे की अटकलें
Mon, 10 Apr 2023 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 04:46 PM IST
सार
रविवार को एक महिला वकील ने यू ट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया और पंजाब के एडवोकेट जनरल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके व उसके परिवार को खतरा है और ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई पर एक महिला वकील ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। आरोप वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार सुबह से ही उनके इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का माहौल गरम रहा। जहां एक ओर इस बारे में अटकलें लगाई जाती रहीं, वहीं किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
रविवार को एक महिला वकील ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया और पंजाब के एडवोकेट जनरल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके व उसके परिवार को खतरा है और ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। एक महिला वकील ने कुछ व्हट्सएप मैसेज, ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग को इस वीडियों में शामिल किया हैं जिन्हें एजी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Operation Amritpal: अमृतपाल का साथी पपलप्रीत होशियारपुर से गिरफ्तार, 23 दिन बाद पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी
विज्ञापन
वीडियो को अपलोड करने वाली महिला ने कहा कि एजी अपने पद और पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करते हुए उसके व उसके परिवार के खिलाफ कोई भी कदम उठा सकते हैं। एजी के इस्तीफे की मांग करते हुए उसने कहा कि वह घई से टक्कर लेने को तैयार है। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गई है और अभी तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। घई ने बीते वर्ष जुलाई में ही एजी के तौर पर कार्यभार संभाला था और इस दौरान भी कई बार उनके इस्तीफे को लेकर अफवाहें उड़ती रही हैं। हालांकि उन्होंने बार-बार इन्हें बेबुनियाद बताया था।