सीएम के निजी सचिव को हनी ट्रैप मामले में फंसाकर मांग रहे थे 14 लाख, साथी संग महिला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के निजी सचिव अभिमन्यु को हनी ट्रैप के मामले में फंसा कर 14 लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने एक महिला व एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक लाख की नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिले के गांव पलड़ा निवासी अभिमन्यु ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार देवेंद्र का फोन आया कि एक महिला आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रही है।
इसमें एक पत्रकार भी शामिल है। हांसी के एसपी को लिखित में भेजी शिकायत में अभिमन्यु ने कहा कि वह इस षड्यंत्रकारी महिला को नहीं जानते। महिला व यह पत्रकार दोनों उनकी छवि को खराब करना चाहते हैं। इस पर एसपी विरेंद्र सांगवान के दिशा निर्देश पर पुलिस पार्टी सादी वर्दी में तैयार की गई। पुलिस पार्टी द्वारा देवेंद्र से महिला व उसके साथी से संपर्क करवाया गया।
पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया। उसके बाद फोन पर हुई बातचीत के आधार पर पुलिस टीम सादे कपड़ों में तोशाम रोड पर पहुंची। यहां पर शहर के एक क्षेत्र निवासी महिला व उसके सहयोगी साथी पत्रकार महेश को रकम लेते हुए काबू किया।
देवेंद्र ने ज्यों ही एक लाख रुपये की नकदी का थैला उनको पकड़ाया तो पुलिस ने उन्हें मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थैले में 2-2 हजार रुपये के 50 नोट थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
महिला का आरोप- अभिमन्यु ने किया दुष्कर्म
वहीं, महिला का आरोप है कि अभिमन्यु ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह इस बारे में शिकायत देने ही वाली थी। बताया जा रहा है कि महिला अभिमन्यु को पुलिस में शिकायत की धमकी दे रही थी और पैसे की मांग कर रही थी। पुलिस का कहना है कि पैसों के लेन-देन के लिए पत्रकार ही बीच में मध्यस्थता कर रहा था।