फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   winter season starts in chandigarh, weather forecast

चंडीगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, छा सकते हैं बादल, जानें कितना गिरा तापमान?

Mon, 16 Oct 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Oct 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
winter season starts in chandigarh, weather forecast
मौसम का म‌िजाज - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ का मौसम बदलने लगा है, क्योंकि गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं बादल छाने के आसार भी बने हुए हैं। शनिवार की रात ठंडी रही। शनिवार के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिसने रात के मौसम का ठंडा कर दिया। दो दिन पहले तक रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था। 13 अक्तूबर को रात का तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार रात 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन में रात के तापमान में एक डिग्री की और गिरावट हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। हालांकि रात के मुकाबले दिन का नार्मल से ज्यादा दर्ज किया जा रहा। रविवार को दिन का तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतम तापमान में अभी एक से दो डिग्री की और बढ़ोतरी होगी। दीपावली के बाद कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


पिछले दो हफ्ते से जारी थी गर्मी
दरअसल पिछले दो हफ्ते से गर्मी जारी थी। दिन व रात दोनों के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे थे। उमस भी थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना था कि मैदानी इलाकों में कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं बन रहा था। वहीं पर्वतीय राज्यों में आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी कमजोर है। इससे पहाड़ी इलाकों में बारिश नहीं हो रही है। बीते हफ्ते तक मैदानी भागों में दक्षिण पूर्वी आर्र्द हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन में गर्मी के साथ उमस भी जारी है। दो दिन पहले हिमाचल की कुछ ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जिसकी वजह से रात के तापमान में नरमी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


20-22 को छा सकते हैं हल्के बादल
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निर्देशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि दीपावली के बाद मौसम में नरमी देखी जा सकती है। दिन में तो मौसम गर्म रहेगा, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंड रहेगी। रात के तापमान में एक डिग्री और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि फिलहाल 20 तक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। मगर 20-22 को बादल छा सकते हैं। अभी बारिश की उम्मीद नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed