फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wing Commander Abhinandan Varthaman return in India Via Wagah Border From Pakistan

अटारी बॉर्डर पर ढोल की थाप पर झूम रहे लोग, देशभक्ति के गीत और नारों से अभिनंदन का स्वागत

Fri, 01 Mar 2019 08:33 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, अटारी बार्डर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, अटारी बार्डर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Wing Commander Abhinandan Varthaman return in India Via Wagah Border From Pakistan
वाघा-अटारी बॉर्डर पर अभिनंदन का इंतजार करते लोग

विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए शुक्रवार को देशभक्ति के गीत ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ के बोल बदल गए। बोल बने... सुनो गौर से पाकिस्तान वालों.. जितना चाहे जोर लगा लो सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी...। ढोल की थाप पर थिरकने वालों के पैर थक नहीं रहे थे। एक काफिला आगे निकलता तो दूसरा काफिला भारतीय ध्वज को लहराता जोश भरने के लिए अटारी-वाघा बार्डर आ पहुंचता। विंग कमांडर अभिनंदन वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन लौट आए हैं।

विज्ञापन


चेहरे पर तिरंगा बनाए नौजवान अभिनंदन की एक झलक पाने के लिए नाच रहे थे। सुबह नौ बजे ही लोग ढोल आदि के साथ अटारी बॉर्डर पहुंच गए थे। जोश इतना था कि कई सरकारी मुलाजिम व अधिकारी कामकाज छोड़कर अटारी बॉर्डर पहुंचे हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम के मैनेजर अतेश कुमार, सहायक मैनेजर राजिंदर सिंह अपने पूरे कार्यालय के साथ झंडा उठाकर अटारी बॉर्डर पहुंचकर विंग कमांडर अभिनंदन का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

Wing Commander Abhinandan Varthaman return in India Via Wagah Border From Pakistan
अटारी-वाघा बॉर्डर

चेहरे पर तिरंगा बनवाकर युवाओं की एक टोली गीत गा रही थी ‘मेरा पिया घर आया... पूछने पर कहने लगे कि इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है। अमृतसर के रेलवे सुपरवाइजर किरपाल सिंह तो कहने लगे कि पा जी आज छुट्टी कर ली... मां के उस महान सपूत की बस एक झलक देखनी है, इसलिए सारा कामकाज छोड़कर आया हूं। 

एक बैनर पर अभिनंदन की तस्वीर लगाकर अंग्रेजी में लिखा था ...आईएम सॉरी मेजर... आईएम नोट स्पोस्ड टू शेयर डिटेल... यह शब्द वह हैं जो अभिनंदन ने पाकिस्तानी अधिकारियों की पूछताछ में कहे थे। करीब 12 बजे एयरफोर्स की पायलट जिप्सी अटारी बार्डर के आईसीपी में गई तो लोग भारत माता की जयघोष करने लगे। 

लगने लगा था कि इस जिप्सी में अभिनंदन को लाया जाएगा। इसके बाद दो बजे डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों और एसएसपी परमपाल सिंह ने कहा कि अभी अभिनंदन को वापस आने में वक्त लगेगा। अमृतसर से मधु खन्ना और पूजा अरोड़ा हाथों में कटोरी लेकर पहुंची। कटोरी में केसर था। बोलने लगे कि हमारा भाई आ रहा है, उनका केसर से तिलक करना है। हाथों में लंबा ध्वज थामे पूजा कह रही थी कि वो पाकिस्तान तो भारतीय बहनों की रक्षा के लिए गए थे। हमारा भाई आएगा तो क्या हम तिलक नहीं लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed